Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में व्यापार मंडल की नई पहल: अन्न कूट के लिए घर से लाए बर्तन

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ी अनाज मंडी में गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पर्व के अवसर पर 9 और 10 नवंबर को पूर्ण अवकाश रहेगा। इसी के चलते मंड़ी में सभी…


रेवाड़ी अनाज मंडी में व्यापार मंडल की नई पहल: अन्न कूट के लिए घर से लाए बर्तन
रेवाड़ी अनाज मंडी में व्यापार मंडल की नई पहल: अन्न कूट के लिए घर से लाए बर्तन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ी अनाज मंडी में गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पर्व के अवसर पर 9 और 10 नवंबर को पूर्ण अवकाश रहेगा। इसी के चलते मंड़ी में सभी प्रकार के व्यापारिक कार्य बंद रहेंगे। नई अनाज मंडी के समस्त व्यापारी भाइयों एवं किसान भाइयों को इसकी सूचना दी गई है ताकि बिना सूचना के कोई परेशानी नही उठानी पडी।

रेवाड़ी अनाज मंडी में व्यापार मंडल की नई पहल: अन्न कूट के लिए घर से लाए बर्तन

रेवाड़ी अनाज मंडी में व्यापार मंडल की नई पहल: अन्न कूट के लिए घर से लाए बर्तन

10 नवंबर को शिव मंदिर में होगा अन्नकूट प्रसाद वितरण

व्यापार मंडल के प्रधान राधेश्याम मित्तल ने बताया कि रेवाड़ी नई अनाज मंड़ी में 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे शिव मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण में प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

घर से बर्तन लेकर आने की अपील

व्यापार मंडल के उपप्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंडी के व्यापारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए अपने घर से बर्तन लेकर आएं। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देना है। सभी श्रद्धालुओं से इस व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा

 

जानिए क्या है व्यापार मंडल ओर इनकी जिम्मेदारी

बता दे रेवाड़ी में दो व्यापार मंडल है। जिनकी अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में दो लोगों ने की आत्महत्या, दो परिवारों में मातम

नई अनाज मंडी व्यापार मंडल (Rewari Anaj Mandi Vyapar Mandal): रेवाड़ी की नई अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राधेश्याम मित्तल हैं। ये संगठन रेवाड़ी के स्थानीय बाजारों, मंडियों और व्यापारियों की समस्याओं (जैसे साफ-सफाई, कर, सुरक्षा, अतिक्रमण और प्रशासनिक मुद्दों) को शासन-प्रशासन के सामने उठाता है और व्यापारियों के हितों की रक्षा करता है।

काठ मंडी व्यापार संगठन: रेवाड़ी के काठ मंडी व्यापार संगठन का नया नेतृत्व विकास गुप्ता को चुना गया है। ये संगठन रेवाड़ी के काठ मंडी के व्यापारियों की समस्याओं (जैसे साफ-सफाई, कर, सुरक्षा, अतिक्रमण और प्रशासनिक मुद्दों) को शासन-प्रशासन के सामने उठाता है और व्यापारियों के हितों की रक्षा करता है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp