
बावल (Best E News) बिना बोनस कैसे दिवाली…. कंपनी के गेट पर बडी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए। जमकर नारेबाजी हुई। सुरक्षा को लेकर कंपनी के गेट पर कसौला पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कहा शांति से बैठ जाओं शेार मत मचाओ। बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-4 में मोटरसाइकिल के पुर्जे बनाने वाली विक्टोरा टेक्नोलॉजी ऑटो पार्ट्स कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन और बोनस की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बोनस नहीं मिलने से नाराज करीब 200 से ज्यादा कर्मचारी कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
दीवाली से पहले नहीं मिली सैलरी: कर्मचारियों ने कहा कि वे कंपनी में नियमित रूप से काम कर रहे हैं और त्योहार के समय उन्हें वेतन तथा बोनस मिलना चाहिए। उनका आरोप था कि मांग उठाने पर उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। कर्मचारियों के एकत्रित होने से कंपनी के मुख्य गेट पर काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि 7 तारीख को सैलरी देने की बजाय धनतेरस के दिन दिया जाए।

गेट बंद करने की मिली धमकी: कर्मचारियों ने कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है, लेकिन उन्हें अभी तक वेतन और बोनस को लेकर कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया जा रहा है। उनके परिवार त्योहार पर घर खर्च और खरीदारी के लिए वेतन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बिना वेतन और बोनस के त्योहार मनाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से गेट बंद करने की धमकी भी दी गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी के सीहा स्कूल में खिलाड़ियों ने मनाई प्रदूषण मुक्त दिवाली
काफी विरोध के बाद प्रबधन ने कहा कि सभी कर्मचारियों को आज ही सैलरी दे दी जाएगी। कंपनी में सरकार की नीति के अनुसार भत्ते दिए जाते हैं। कर्मचारियों की मांगें भी नीति के अनुसार पूरी की जाएंगी, जो आरोप कर्मचारी लगा रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें:दीवाली पर हुआ दर्दनाक हादसा, रेवाड़ी में दो युवकों की मौत से गांव में छाया मातम
ये भी पढ़ें:हरियाणा : बैंक आई 19 वर्षीय युवती लापता, त्यौहार पर हडंकप