Sunday, 8 November 2026

रेवाड़ी के सीहा स्कूल में खिलाड़ियों ने मनाई प्रदूषण मुक्त दिवाली

Written by: Sunil Rajput

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  छोटी दीपावली के अवसर पर सीहा स्कूल रेवाड़ी में 'एक दीया विद्यालय के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की दोनों खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों ने देर…


रेवाड़ी के सीहा स्कूल में खिलाड़ियों ने मनाई प्रदूषण मुक्त दिवाली
रेवाड़ी के सीहा स्कूल में खिलाड़ियों ने मनाई प्रदूषण मुक्त दिवाली
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  छोटी दीपावली के अवसर पर सीहा स्कूल रेवाड़ी में ‘एक दीया विद्यालय के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की दोनों खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों ने देर शाम बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने विद्यालय परिसर और शहीद स्मारक पर दीप जलाकर दीपावली मनाई।

शहीद विजेंद्र सिंह के स्मारक पर किया दीपार्चन: विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि खेल नर्सरी के कोच होशियार सिंह, संदीप कुमार तथा सहयोगी कैप्टन दयानंद और सुमन देवी की देखरेख में खिलाड़ियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार, खेल परिसर और विद्यालय के साथ लगते शहीद विजेंद्र सिंह के स्मारक पर दीपार्चन किया।

प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का लिया संकल्प: इस अवसर पर खिलाड़ियों ने कम से कम प्रदूषण फैलाकर दीपावली मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने ‘अबके ऐसी मने दिवाली, कम से कम प्रदूषण वाली’ का संदेश दिया। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद विजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें:Rewari Market Violence: रेवाड़ी बाजार में चली लाठियां, दीवाली पर पुलिस सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best E News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best E News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

खबरें और भी

WhatsApp