Sunday, 8 November 2026

धारूहेड़ा में डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ रुपये की ठगी, 15 वा आरोपी Arrest

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News) साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी पुलिस ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी एक दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और…


धारूहेड़ा (Best E News) साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी पुलिस ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी एक दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उतराखंड के जिला पिथोरगढ़ के गांव खाती निवासी पवन सिंह उपरारी उर्फ रूद्रा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 22 अप्रेल को धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी राजपाल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 27 व 28 फरवरी को उसके फोन पर अनजान व्यक्ति के फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई सर्विस से बताते हुए कहा कि उसकी सिम बंद होने वाली है। उसकी आईडी से गलत ढंग से सिम खरीदी गई है। उसके खिलाफ मुबंई में एफआईआर दर्ज है। उसे बताया गया कि उसके नंबर से न्यूड फोटो और वीडियो भेजे जा रहे हैं। इसके बाद एक अन्य नंबर से आए फोन पर खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाले शख्स ने कहा कि उसे डिजिटल अरेस्ट किया गया है।

अगर वह बचना चाहता है, तो उसके बताए गए खाता नंबरों पर पैसे ट्रांसफर करने होंगे। शुरू में उसने कुछ रकम ट्रांसफर की, तो उसे मनी लॉर्डिंग के केस में फंसाने की धमकी देने हुए और पैसे ट्रांसफर करा लिए। उसे और उसकी पत्नी को घर से बाहर नहीं निकलने और किसी से संपर्क नहीं करने को कहा गया। उसे बार-बार डराकर 3 मार्च से 20 अप्रैल तक कुल 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा दिए।

ये भी पढ़ें:Rewari Market Violence: रेवाड़ी बाजार में चली लाठियां, दीवाली पर पुलिस सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

उसके फोन पर एक एप डाउनलोड कराने के बाद निगरानी रखी गई, जिससे वह और उसकी पत्नी कमरे में बंधक बने रहे। राजपाल ने पुलिस शिकायत में बताया कि मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड कराने के बाद उसे और उसकी पत्नी को ऑनलांइन पुलिसकर्मी, हथियार, कोर्ट, जज और फर्जी रसीद दिखाए गए। फर्जी जज ने प्रॉपर्टी की वेरिफिकेशन करते हुए उसे बेचेन और 70 प्रतिशत राशि सरकारी खजाने में जमा कराने को कहा।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त 14 आरोपी राजस्थान के जिला करौली के गांव पांचौली निवासी रौनक जाटव, इसी जिले के गांव रिठौली निवासी पंकज सैनी, युपी के जिला मैहोबा के गांव झीर सहेवा हाल किरायेदार जिला गुरुग्राम के नरसिंहपुर निवासी सुषमा,उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रूडकी के मोहल्ला गणेशपुर निवासी दिवान्शु, एमपी के जिला भिंड के गांव मुरावली हाल आबाद कौच तिराहा निवासी मानवेंद्र कौरव, एमपी के जिला दतिया के गांव परासरी निवासी मनविंद्र, दिल्ली के बिजवासन के होली चौक निवासी रोहित, जिला जींद के न्यू हाऊसिंग बोर्ड निवासी मनोज श्योकन्द, जिला जींद के गांव करेला निवासी पंकज, जिला जींद के जोगेन्द्र नगर निवासी हरप्रीत, उतराखंड के जिला अलमोडा के गांव बसोली हाल आबाद उतराखंड जिला नैनीताल निलियम कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ठ उर्फ दीपक व राजस्थान के जिला टोंक के गांव भीमगढ़ हाल आबाद जयपुर के मनोहरपुरा सावरा विहार निवासी खुशीराम धाकड उर्फ राहुल, जिला गुरुग्राम के अशोक विहार फेस 3 निवासी अमर शर्मा व यूपी के जिला पीलीभीत के गांव अमरिया हाल आबाद गीतांजली एन्कलेव जिला उधमसिंह उत्तराखंड निवीसी आकाश गंगवार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध पटाखों के 108 पैकेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 4.73 लाख रुपये की राशि बरामद कर चुकी है। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन सिंह उपरारी उर्फ रुद्रा ने साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी पवन सिंह उपरारी उर्फ रूद्रा को पेश अदालत करके 04 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp