Sunday, 8 November 2026

रेवाड़ी के 5 खिलाड़ी भोपाल में दिखाएंगे दम

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसका उदाहरण हाल ही में देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 35वीं एआईजीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में देखने को मिला।…


रेवाड़ी के 5 खिलाड़ी भोपाल में दिखाएंगे दम
रेवाड़ी के 5 खिलाड़ी भोपाल में दिखाएंगे दम
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसका उदाहरण हाल ही में देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 35वीं एआईजीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में देखने को मिला। प्रतियोगिता में रेवाड़ी शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होगी।

नौ खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा, पांच ने मारी बाजी

शूटिंग कोच विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में रेवाड़ी शूटिंग अकादमी की ओर से कुल नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें हर्ष ढिल्लों, लक्ष्य यादव, प्रणव, कुणाल, पीयूष, नितिन, प्रशांत, दक्ष सैनी और हर्षित शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें हर्षित, लक्ष्य यादव, हर्ष ढिल्लों, दक्ष सैनी और प्रशांत ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।

ये भी पढ़ें:Rewari Market Violence: रेवाड़ी बाजार में चली लाठियां, दीवाली पर पुलिस सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

कोच ने खिलाड़ियों को दी बधाई

कोच विजय कुमार ने सभी पांचों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अब ये खिलाड़ी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अकादमी में खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि वे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिला रेवाड़ी का नाम रोशन कर सकें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध पटाखों के 108 पैकेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp