Saturday, 7 November 2026

दीवाली पर हुआ दर्दनाक हादसा, रेवाड़ी में दो युवकों की मौत से गांव में छाया मातम

Written by: Sunil Rajput

Published:

रेवाड़ी (Best E News) छोटी दीपावली पर शनिवार को रेवाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दीपावली की खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकरा गई।…


रेवाड़ी नागरिक अस्पताल
रेवाड़ी नागरिक अस्पताल
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News) छोटी दीपावली पर शनिवार को रेवाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दीपावली की खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उनका गंभीर दोस्त घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।

अग्निवीर में होनी थी गजेंद्र की ज्वाइनिंग: बता दे कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान गांव मूंदी निवासी गजेंद्र और सुमित के रूप में हुई है। गजेंद्र की जनवरी में अग्निवीर के तौर पर ज्वाइनिंग होनी थी, जबकि सुमित 12वीं कक्षा का छात्र था। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव: हादसे की सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। खोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों युवकों की मौत का समाचार फैलते ही गांव के लोग सदमे में आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे में क्षतिग्रस्त कार को भी सड़क से हटवा दिया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी के सीहा स्कूल में खिलाड़ियों ने मनाई प्रदूषण मुक्त दिवाली

 

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best E News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best E News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

खबरें और भी

WhatsApp