Sunday, 8 November 2026

रेवाड़ी के शक्ति नगर में पकड़ा अवैध पटाखों जखीरा, दुकानदार गिरफ्तार

Written by: Sunil Rajput

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ी पुलिस को एक बार एक ओर बडी सफलता मिली है। टीम ने रेवाड़ी के शक्ति नगर में अवैध पटाखों जबत कर दुकानदारो को गिरफ्तार किया हैंं। दुकानदार…


रेवाड़ी के शक्ति नगर में पकड़ा अवैध पटाखों जखीरा, दुकानदार गिरफ्तार
रेवाड़ी के शक्ति नगर में पकड़ा अवैध पटाखों जखीरा, दुकानदार गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  रेवाड़ी पुलिस को एक बार एक ओर बडी सफलता मिली है। टीम ने रेवाड़ी के शक्ति नगर में अवैध पटाखों जबत कर दुकानदारो को गिरफ्तार किया हैंं। दुकानदार की पहचान विकास यादव निवासी मोहल्ला शक्ति नगर रेवाड़ी के रूप में बताई। पुलिस ने उसके पास बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के भारी मात्रा में पटाखे व फुलझड़ियां पकडी है।

मुखबीर की सूचना पर हुई कारवाई: बता दे कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शक्ति नगर रेवाड़ी निवासी विकास अपने घर में बनी दुकान के अंदर बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के भारी मात्रा में पटाखे व फुलझड़ियां रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए एक विशेष रेडिंग पार्टी का गठन किया और बताए गए स्थान (दुकान) पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर खुले में रखे पटाखों और फुलझड़ियों का जखीरा बरामद हुआ। जब पुलिस टीम द्वारा आतिशबाजी भंडारण व बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस व परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर आरोपी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पटाखों के भंडारण पर है रोक: बता दे कि सर्वोच्च न्यायालय व सरकार के आदेशों की अनुपालना में अवैध पटाखों की बिक्री व भंडारण की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा जिला रेवाड़ी में विशेष निगरानी रखने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:Rewari Market Violence: रेवाड़ी बाजार में चली लाठियां, दीवाली पर पुलिस सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

 

भारी मात्रा में अवैध पटाखे किए जब्त: पुलिस ने शकित् नगर में एक दुकान से कट्टों और गत्ते की पेटियों की सघन जांच कर सभी पटाखों व फुलझड़ियों को कब्जे में लिया। जिसका विवरण इस प्रकार है: मिनी बुलेट 95 पैकेट, स्काई शॉट 40 पैकेट, सिल्वर टॉर्च 51 पैकेट, छोटा चकर 40 पैकेट, रेड स्पार्कल 88 पैकेट, ओलंपिक टॉर्च 56 पैकेट,स्मॉल स्पार्कल्स 220 पैकेट है। थाना माडल टाउन पुलिस ने मौके से बरामद सभी पटाखों को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी विकास के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध पटाखों के 108 पैकेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की आमजन से अपील: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन व व्यापारियों से अपील की है कि वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण सम्मान करें। बिना अनुमति अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत पटाखों का भंडारण, परिवहन व बिक्री करना कानूनन जुर्म है। अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण जन सुरक्षा के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best E News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best E News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

खबरें और भी

WhatsApp