Sunday, 8 November 2026

हरियाणा : बैंक आई 19 वर्षीय युवती लापता, त्यौहार पर हडंकप

Written by: Sunil Rajput

Published:

नारनौल (Best E News) हरियाणा के नारनौल सदर थाना क्षेत्र के गांव महरमपुर से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती घर से निवाजनगर बैंक जाने की बात कहकर…


हरियाणा : बैंक आई 19 वर्षीय युवती लापता, त्यौहार पर हडंकप
हरियाणा : बैंक आई 19 वर्षीय युवती लापता, त्यौहार पर हडंकप
Google News Follow us on Google

नारनौल (Best E News) हरियाणा के नारनौल सदर थाना क्षेत्र के गांव महरमपुर से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती घर से निवाजनगर बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। युवती ने नही मिलने से त्यौहार पर हंडकप मच गया है।

बैंक के लिए निकली थी घर से: पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां ने बताया कि वह काम पर गई हुई थी। शाम करीब 6 बजे घर लौटने पर छोटी बेटी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन दोपहर करीब 12 बजे बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। काफी तलाश करने के बाद मां ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दी।

हरे रंग का सूट पहने हुए थी युवती: परिजनों ने बताया कि उसने हरे रंग का सूट पहना हुआ था तथा पैरों में हवाई चप्पल थी। युवती ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने 6 नवंबर को शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:Rewari Market Violence: रेवाड़ी बाजार में चली लाठियां, दीवाली पर पुलिस सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best E News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best E News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

खबरें और भी

WhatsApp