
Faridabad News (Best E News) फरीदाबाद एलिवेटेड सड़क परियोजना से शहर के लाखों लोगों को जाम की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। सैनिक कॉलोनी मोड़ से Greater Faridabad तक प्रस्तावित इस सड़क के बनने से करीब 40 मिनट का सफर महज 10 मिनट में पूरा हो सकता है। इससे रोजाना नौकरी और कारोबार के सिलसिले में आने जाने वाले लोगों का काफी समय बचेगा।
अभी सैनिक कॉलोनी मोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद जाने वाले रास्ते पर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। बारिश के दिनों में जलभराव के कारण हालात और खराब हो जाते हैं। कई बार जो सफर आधे घंटे में पूरा होना चाहिए उसमें एक घंटे से भी ज्यादा समय लग जाता है।
प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क बनने के बाद शहर के दोनों हिस्सों के बीच आना जाना काफी आसान हो सकता है। इसका फायदा खासकर ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले परिवारों को मिलेगा। इस इलाके में पांच लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। ऐसे में बेहतर सड़क मिलने से नौकरीपेशा लोगों के साथ व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना
इस परियोजना का असर सिर्फ यातायात तक सीमित नहीं रहने वाला है। बेहतर कनेक्टिविटी से इलाके में प्रॉपर्टी की मांग भी बढ़ सकती है। जानकारों का मानना है कि जब किसी इलाके में आने जाने की सुविधा अच्छी होती है तो वहां घर और जमीन खरीदने वालों की दिलचस्पी भी बढ़ती है। इसी वजह से ग्रेटर फरीदाबाद में फ्लैट और प्लॉट के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
तरंग ग्रुप के चेयरमैन संजीव अग्रवाल का कहना है कि बेहतर सड़क संपर्क से खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा और रियल एस्टेट में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उद्यमी शम्मी कपूर के मुताबिक इससे कर्मचारियों और कारोबारियों दोनों का समय बचेगा।
ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल
वहीं विजयपाल भारद्वाज अरुआ ने करीब दो लाख वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई है। Greater Faridabad एजेंट्स एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता भी इसे प्रॉपर्टी कारोबार के लिए बड़ा बदलाव मान रहे हैं। हालांकि असली फायदा सड़क बनने और शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।