
Haryana News (Best E News) लाडवा मेरा घर है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के मौके पर अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा को बड़ी सौगात दी है। लाडवा के 63 गांवों को 13.23 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा उनके लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं है बल्कि उनका अपना घर और परिवार है। यहां के लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह इस इलाके के विकास की रफ्तार कभी धीमी नहीं होने देंगे।
धनतेरस के दिन कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों को धनतेरस और दीपावली समेत आने वाले सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के 63 गांवों में विकास कार्यों के लिए हर गांव को 21 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस तरह कुल 13.23 करोड़ रुपये की राशि गांवों के विकास पर खर्च की जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गौसेवा के लिए भी आर्थिक मदद दी। क्षेत्र की तीन प्रमुख गौशालाओं को कुल 34.53 लाख रुपये के चेक बांटे गए। उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा और देखभाल के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना
मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश के विकास के लिए भी बड़ी जानकारी दी। उनके मुताबिक राज्यभर में पंचायतों और नगरपालिकाओं सहित अलग अलग योजनाओं के तहत 4470 करोड़ 77 लाख रुपये सीधे खातों में भेजे गए हैं। इसमें ग्राम पंचायतों के लिए 1158 करोड़ रुपये और स्थानीय निकायों के लिए 1727.80 करोड़ रुपये की किस्त शामिल है।
नायब सैनी ने त्योहारों का महत्व बताते हुए कहा कि इन पर्वों की असली खुशी तभी है जब समाज के जरूरतमंद लोगों के घरों में भी खुशियां पहुंचें। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से सीख लेकर सेवा और जिम्मेदारी के रास्ते पर चलने की बात कही।
ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल
मुख्यमंत्री ने हरियाणा के 60 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हीरक जयंती को विकास के संकल्प वर्ष के रूप में मनाएगी। उनका कहना है कि प्रदेश के हर इलाके तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।