Saturday, 7 November 2026

Haryana Roadways: बस चालकों के लिए पुलिस का नया आदेश, बीच सड़क बस रोकी तो होगी कार्रवाई

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana Roadways (Best E News) हरियाणा में Haryana Roadways और प्राइवेट बस चालकों को लेकर हिसार पुलिस ने सख्ती दिखाई है। अब बस चालक बीच सड़क पर अचानक बस रोककर सवारी नहीं…


Haryana Roadways: बस चालकों के लिए पुलिस का नया आदेश, बीच सड़क बस रोकी तो होगी कार्रवाई
Haryana Roadways: बस चालकों के लिए पुलिस का नया आदेश, बीच सड़क बस रोकी तो होगी कार्रवाई
Google News Follow us on Google

Haryana Roadways (Best E News) हरियाणा में Haryana Roadways और प्राइवेट बस चालकों को लेकर हिसार पुलिस ने सख्ती दिखाई है। अब बस चालक बीच सड़क पर अचानक बस रोककर सवारी नहीं उतार सकेंगे। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने जिले के सभी रोडवेज और निजी बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।

दरअसल सड़कों पर कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि बस चालक किसी यात्री को देखकर अचानक ब्रेक लगा देते हैं। कई चालक तो निर्धारित बस स्टॉप से पहले ही बस रोककर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं। इससे पीछे से आ रहे दूसरे वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिलता और टक्कर होने का खतरा बढ़ जाता है।

पुलिस का कहना है कि बस चालकों की इस तरह की लापरवाही से सिर्फ बस में बैठे यात्रियों की जान ही खतरे में नहीं पड़ती बल्कि सड़क पर चल रहे बाइक सवार और दूसरे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी नुकसान हो सकता है। अचानक बस रोकने से पीछे आ रहे वाहन चालकों को तेज ब्रेक लगाना पड़ता है और कई बार इसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना

इसी को देखते हुए हिसार पुलिस ने सभी रोडवेज और प्राइवेट बस चालकों को कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि यात्रियों को केवल तय बस स्टॉप या किसी सुरक्षित जगह पर ही उतारा और चढ़ाया जाए। सड़क के बीच में चौराहे पर मोड़ के पास या भीड़भाड़ वाले रास्तों पर बस रोककर सवारी बैठाने की अनुमति नहीं होगी।

Haryana Roadways इसके अलावा बस रोकने से पहले इंडिकेटर का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। चालकों को पीछे से आने वाले वाहनों की स्थिति देखकर ही बस रोकनी होगी। अचानक ब्रेक लगाने और सड़क पर बिना किसी वजह के बस खड़ी करने से भी बचना होगा।

ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल

एसपी सिद्धान्त जैन ने बस चालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से किसी की जान जा सकती है। इसलिए सभी चालक इन निर्देशों का पालन करें। पुलिस अब सड़क पर इस तरह की लापरवाही करने वाले बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp