
हरियाणा (Best E News) टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की फरीदाबाद में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। उस समय विवाद इतना बढ़ गया कि धनतेरस एक शख्स ने तीसरे फ्लोर पर रहने वाले युवक ने ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। आलम यहां तक कि आरोपी ने परमजीत पर करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिसमें से सात गोलियां परमजीत को जाकर लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पड़ोस गोलियों से भूना: बता दे कि मृतक परमजीत धनखढ़ अपने भांजे की शादी के चलते सिंगापुर से फरीदाबाद आए थे। वह टेक महिंद्रा कंपनी में एशिया हेड थे। बता दे कि मृतक परमजीत फरीदाबाद के सेक्टर 21C के रहने वाले थे और गोली चलाने वाला भी उनकी ही बिल्डिंग में ऊपर वाली मंजिल में रहता था। पुलिस के अनुसार गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद था। शुक्रवार रात जब परमजीत जिम से लौटे तो मोनू से गाड़ी हटाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने उन पर अंधाधुंध गोली चला दी।
परमजीत की मौके पर ही मौत: परमजीत पर एक दो नहीं 15 गोलिया दागी, जिसमें सात गोलियां उसे लगी गोली लगने से परमजीत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोनू अपने परिवार के साथ फरार हो गया है और पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है
ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल
मौके पर गोली के खोल बरामद: वारदात की सूचना पाकर रात हो पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस को कारतूसों के खोल मिले हैं। परमजीत अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहते थे और 5 नवंबर को ही भारत आए थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह भारत आए थे। शादी से पहले ही से कांड हो गया जिससे घर में मातम छा गया है।
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद वालों की बल्ले बल्ले, सैनिक कॉलोनी से Greater Faridabad पहुंचना होगा आसान