Sunday, 8 November 2026

रेवाड़ी बावल धारूहेड़ा बाजार में खूब रही रौनक? खूब बिके सिक्के व वाहन

Written by: Sunil Rajput

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  जिस दिन का लोगो को बेसबरी से इंतजार था कि वह आ गया है। इस बार पिछले साल से ज्यादा धनतेरस पर भीड रही। शुभ दिन भी बताया…


रेवाड़ी बावल धारूहेड़ा बाजार में खूब रही रौनक? खूब बिके सिक्के व वाहन
रेवाड़ी बावल धारूहेड़ा बाजार में खूब रही रौनक? खूब बिके सिक्के व वाहन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  जिस दिन का लोगो को बेसबरी से इंतजार था कि वह आ गया है। इस बार पिछले साल से ज्यादा धनतेरस पर भीड रही। शुभ दिन भी बताया जा रहा था आज का दिन। इस बार कुछ अलग ही संयोग बना हुआ था। रेवाड़ी धारूहेड़ा व बावल में शुक्रवार को धनतेरस पर सदर बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक बाजार गुलजार रहे। सुबहस से बाजार में बाजारों में रौनक बढ़ती गई और देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। बता दे कि धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में आस्था, परंपरा और खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही

बाजारों में रही भीड: रेवाड़ी सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, गोकल बाजार, ब्रास मार्केट, सर्राफा बाजार, मोती चौक, बजाजा बाजार, नया बाजार और जीवली बाजार में पूरे दिन भीड़ जुटी रही। सुबह से ही बजारों में सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों से लेकर बर्तन, वाहन, मिठाइयों और सजावटी वस्तुओं तक जमकर खरीदारी हुई। कपड़ा दुकानदार धमेंंद्र ने बताया कि अच्छी खरीदारी हुई है, रेवाड़ी में अनुमान 8 से 10 करोड़ का कारोबार हुआ है। धनतेरस के बाद भी बाजारों में शनिवार को अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। शनिवार को दिवाली से पहले लोग मिठाइयों, कपड़ों, दीयों, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचें। धनतेरस के साथ आज शनिवार को भी काफी भीड रही।

रेवाड़ी बावल धारूहेड़ा बाजार में खूब रही रौनक? खूब बिके सिक्के व वाहन
रेवाड़ी बावल धारूहेड़ा बाजार में खूब रही रौनक? खूब बिके सिक्के व वाहन

बाजार में भीड के चलते रहा जाम: एक ओर धनतेरत पर बाजार में भीड रही वही भीड के जाम भी बना राह त्योहारी खरीदारी के चलते रेवाड़ी के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में पैदल चलने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण भी यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात किया गया था, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:Rewari Market Violence: रेवाड़ी बाजार में चली लाठियां, दीवाली पर पुलिस सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इन चीजों की हुई खरीददारी: बता दे कि सुबह से बाजार में जहां भीड बनी रही वहीं लोगों ने दिए, मोमबत्तियां, कैलेंडर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पोस्टर, खील, मीठे मखाने, मिठाइयां और घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार का सामान खरीदा। बर्तनों की दुकानों और झाड़ू बेचने वाले दुकानदारों के पास भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मिठाई के कारोबारी विजय यादव ने बताया कि करीब 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

 रेवाड़ी सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, गोकल बाजार, ब्रास मार्केट, सर्राफा बाजार, मोती चौक, बजाजा बाजार, नया बाजार और जीवली बाजार में पूरे दिन भीड़ जुटी रही।
रेवाड़ी सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, गोकल बाजार, ब्रास मार्केट, सर्राफा बाजार, मोती चौक, बजाजा बाजार, नया बाजार और जीवली बाजार में पूरे दिन भीड़ जुटी रही।

सर्राफा बाजार में आया उछाल: इसबार धनतेरस पर सर्राफा बाजार में भी अच्छी रौनक रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी के बर्तन और भगवान धन्वंतरि की प्रतिमाएं खरीदीं। इसके अलावा सोने के सिक्कों और आभूषणों की भी मांग रही। सर्राफा सर्राफा कारोबारी रजत जैन ने बताया कि सोने-चांदी का धारूहेड़ा में करीब करोड जबकि रेवाड़ी मेकं 30 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। धनतेरस पर लोगों ने परंपरा के अनुसार कीमती धातुओं की खरीदारी को प्राथमिकता दी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध पटाखों के 108 पैकेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

वाहनों की हुई खूब बिक्री: धनतेरस पर बाजार ही नहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर भी लोगों में उत्साह रहा। मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ कारों की भी बिक्री हुई। वाहन विक्रेता नरेश ने बताया कि करीब 50 से 60 मोटरसाइकिलों की बुकिंग हुई है। बुकिंग कराने वाले ग्राहक धनतेरस पर वाहन लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिना अग्रिम बुकिंग के भी लोगों ने वाहन खरीदे। कार शोरूम के मैनेजर राजेश यादव ने बताया कि करीब 30 कार की बुकिंग हुई। पहले से भी बुकिंग थी। वाहनों का करीब 20 करोड़ का कारोबार का अनुमान है।

 

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best E News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best E News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

खबरें और भी

WhatsApp