Tuesday, 10 November 2026

खरखड़ा में लगा दिवाली मेला, प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News)  कस्बे के गांव खरखड़ा में हनुमान मंदिर के पास रविवार को नन्हा बाजार दिवाली मेले का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे तक लगे इस बाजार में लोगों…


खरखड़ा में लगा दिवाली मेला, प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित
खरखड़ा में लगा दिवाली मेला, प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News)  कस्बे के गांव खरखड़ा में हनुमान मंदिर के पास रविवार को नन्हा बाजार दिवाली मेले का आयोजन किया गया। करीब चार घंटे तक लगे इस बाजार में लोगों ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने हर खरीददार से प्रदूषण मुक्त दिवाली मेला का संदेश दिया। गांव की सरपंच ने मेले में आने वाले लोगों को पटाखें नही चलाने के प्रेरित किया।

 

धारूहेड़ा (Best E News)  कस्बे के गांव खरखड़ा में हनुमान मंदिर के पास रविवार को नन्हा बाजार दिवाली मेले का आयोजन किया गया।
धारूहेड़ा (Best E News)  कस्बे के गांव खरखड़ा में हनुमान मंदिर के पास रविवार को नन्हा बाजार दिवाली मेले का आयोजन किया गया।

मेले में बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी के दीये, पूजा की थालियां, रंगीन सजावटी सामग्री और अन्य हस्तनिर्मित सामान तैयार कर बिक्री के लिए रखे। बच्चों ने ग्राहकों को अपने उत्पादों के बारे में जानकारी दी और दिवाली के महत्व से भी अवगत कराया। ग्रामीणों ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:बाबा रूपादास मंदिर डूंगरवास में भजन कीर्तन

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें मेहनत के महत्व और त्योहारों की वास्तविक भावना से जोड़ना है। इस नन्हे बाजार का मार्गदर्शन समाजसेवी रवींद्र कुमार ने किया।

इस मौके पर एडवोकेट नरवीर खोला, एडवोकेट धर्मेंद्र, नरेश, संदीप, हरीश, नितिन, शिवकुमार, जगदीश, धर्मपाल और मास्टर जितेंद्र का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा से स्कूल गई छात्रा व नौकरी गई युवती फरार

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp