Tuesday, 10 November 2026

चालक ही निकला ECM चोर, जानिए धारूहेड़ा पुलिस ने कैसे पकड़ा ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best E News)  सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गाड़ी से ईसीएम (ECM) मशीन चोरी करने के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वदेश कुमार निवासी…


धारूहेड़ा (Best E News)  सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गाड़ी से ईसीएम (ECM) मशीन चोरी करने के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वदेश कुमार निवासी गांव गणेशपुरा, जिला मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ईसीएम मशीन भी बरामद कर ली है।

चालक ही निकला ECM चोर, जानिए धारूहेड़ा पुलिस ने कैसे पकड़ा ?
चालक ही निकला ECM चोर, जानिए धारूहेड़ा पुलिस ने कैसे पकड़ा ?

शिकायत को लेकर हुई गिरफ्तारी: थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार, गांव रामपुरा निवासी देवेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसने अपनी गाड़ी धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में लगा रखी थी। गत 21 जुलाई को दी शिकायत में उसने बताया था कि 12-13 जुलाई की रात को गाड़ी से ईसीएम मशीन चोरी हो गई। उसने बताया कि गाडी पर तो जो चालक था वह भी गायब है। चालक पर श जाहिर करते हुए कहा कि चालक स्वदेश कुमार ईसीएम मशीन चोरी करके फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी स्वदेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई ईसीएम मशीन भी बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:बाबा रूपादास मंदिर डूंगरवास में भजन कीर्तन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp