Friday, 6 November 2026

फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम का होगा कायाकल्प, 163 करोड़ का नया प्लान तैयार

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Faridabad News (Best E news):  हरियाणा के फरीदाबाद में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां के राजा नाहर सिंह स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज…


फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम का होगा कायाकल्प, 163 करोड़ का नया प्लान तैयार
फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेडियम का होगा कायाकल्प, 163 करोड़ का नया प्लान तैयार
Google News Follow us on Google

Faridabad News (Best E news):  हरियाणा के फरीदाबाद में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां के राजा नाहर सिंह स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है। Faridabad New Stadium को लेकर 163 करोड़ रुपये की नई डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसे मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार के पास भेज दिया गया है। अगर सरकार से मंजूरी मिल जाती है तो शहर के खिलाड़ियों को एक शानदार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिल सकेगा।

इस बार स्टेडियम के निर्माण का काम नए तरीके से पूरा कराने की तैयारी है। पुरानी एजेंसी को सिर्फ वही काम पूरे करने की जिम्मेदारी दी जाएगी जो पहले से बचे हुए हैं। इसके बाद बाकी निर्माण कार्य किसी नई एजेंसी को सौंपा जाएगा। फिलहाल स्टेडियम में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से कुछ काम शुरू कर दिए गए हैं। इसमें टाइलें लगाने पीओपी और दूसरे जरूरी काम शामिल हैं।

दरअसल राजा नाहर सिंह स्टेडियम को बेहतर बनाने की योजना आज की नहीं है। साल 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। उस समय नगर निगम की तरफ से करीब 135 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था। इसके बाद साल 2018 में गुजरात की कंपनी रणजीत बिल्डकान को निर्माण का ठेका दिया गया था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

लेकिन काम शुरू होने के कुछ समय बाद ही परेशानी आने लगी। करीब दो साल बाद कंपनी ने बजट की कमी का हवाला देते हुए निर्माण कार्य बंद कर दिया। इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से भी काम आगे नहीं बढ़ पाया। इस तरह स्टेडियम का निर्माण लंबे समय तक अधर में लटका रहा।

बाद में हरियाणा सरकार ने इस परियोजना की जिम्मेदारी नगर निगम से लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को सौंप दी। अब नई डीपीआर तैयार होने के बाद एक बार फिर उम्मीद जगी है कि स्टेडियम का काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

Faridabad New Stadium के तैयार होने से शहर और आसपास के इलाकों के खिलाड़ियों को अभ्यास और खेल प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं। अब सभी की नजर सरकार की मंजूरी पर है। मंजूरी मिलने के बाद नई एजेंसी के जरिए बाकी काम पूरा कराने का रास्ता साफ हो सकता है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp