
Haryana News (Best E News) हरियाणा रोडवेज की अंबाला से लखनऊ सुपरफास्ट बस शुरू होने से हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब अंबाला पानीपत और दिल्ली से लखनऊ जाने वाले लोगों को बस से सफर करने में काफी आसानी होगी। इस नई बस सेवा के जरिए यात्रियों को उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से होते हुए लखनऊ तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
हरियाणा राज्य परिवहन की यह बस अंबाला कैंट बस स्टैंड से शुरू होकर पानीपत और दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। रास्ते में बस केएमपी बरेली शाहजहांपुर और सीतापुर से होकर गुजरेगी। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। खासकर दिल्ली से लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए यह बस एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
इस बस का टाइम टेबल भी यात्रियों के लिए काफी काम का है। अंबाला कैंट से बस दोपहर 2 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। पानीपत से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर और दिल्ली के आनंद विहार से शाम 6 बजकर 40 मिनट पर बस मिलेगी। इसके बाद बस अगले दिन सुबह 6 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम
वापसी में लखनऊ से अंबाला के लिए बस सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। शाहजहांपुर से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर और बरेली से दोपहर 2 बजे बस मिलेगी। दिल्ली से यह बस रात 9 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और करीब रात 2 बजे अंबाला कैंट पहुंच जाएगी।
हरियाणा रोडवेज की इस नई बस सेवा से यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करने में सहूलियत मिलेगी। बस के किराए और अन्य जानकारी के लिए यात्री हरियाणा रोडवेज विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बसों के रूट और टाइम टेबल की जानकारी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !