Friday, 6 November 2026

Kalka Pinjore route: कालका पिंजौर मार्ग पर बड़ा ऐलान 94.88 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन हाईवे

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best  E News)  हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कालका और पिंजौर के बीच सफर करने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। Kalka…


Kalka Pinjore route कालका पिंजौर मार्ग पर बड़ा ऐलान 94.88 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन हाईवे
Kalka Pinjore route कालका पिंजौर मार्ग पर बड़ा ऐलान 94.88 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन हाईवे
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best  E News)  हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कालका और पिंजौर के बीच सफर करने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। Kalka Pinjore route सरकार ने कालका पिंजौर फोरलेन सड़क बनाने के लिए 94.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद रोजाना इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

अभी कालका से पिंजौर के बीच सड़क की हालत ठीक नहीं है। कई जगह बड़े गड्ढे हैं और सड़क भी बराबर नहीं है। ऐसे में कार और दूसरे वाहनों से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर जब सड़क पर वाहनों की संख्या ज्यादा होती है तो जाम जैसी स्थिति बन जाती है। दो लेन की सड़क होने के कारण कई बार वाहनों को एक दूसरे से निकलने में भी दिक्कत होती है।

नई योजना के तहत कुल 6.70 किलोमीटर लंबी सड़क को दो लेन से बढ़ाकर चार लेन बनाया जाएगा। इस काम की शुरुआत पिंजौर के मल्लाह जंक्शन से होगी और सड़क परमाणू बैरियर तक बनाई जाएगी। सड़क को हाईवे की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसके बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा ताकि दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहन आसानी से निकल सकें और हादसों की आशंका भी कम हो।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

Kalka Pinjore route इस सड़क के निर्माण का टेंडर पायल कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया जा चुका है। विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता की ओर से जारी पत्र में भी काम जल्द शुरू होने की जानकारी दी गई है।

इस रास्ते का इस्तेमाल सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं करते बल्कि स्कूली बच्चे नौकरी करने वाले लोग और व्यापारिक वाहनों की आवाजाही भी इसी सड़क से होती है। ऐसे में सड़क चौड़ी होने से हजारों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। अब लोगों को निर्माण कार्य शुरू होने और जल्द पूरा होने का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp