Friday, 6 November 2026

गुरुग्राम में CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन पटवारी सस्पेंड PWD अधिकारी की सैलरी कटेगी

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में काफी सख्त नजर आए। गुरुग्राम में CM नायब सैनी…


गुरुग्राम में CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन पटवारी सस्पेंड PWD अधिकारी की सैलरी कटेगी
गुरुग्राम में CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन पटवारी सस्पेंड PWD अधिकारी की सैलरी कटेगी
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में काफी सख्त नजर आए। गुरुग्राम में CM नायब सैनी का एक्शन उस समय देखने को मिला जब आम लोगों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दे दिए। इस दौरान एक पटवारी सस्पेंड करने और कई दूसरे अधिकारियों की सैलरी काटने का फैसला लिया गया।

बैठक में राजस्व विभाग के पटवारी मंदीप हुड्डा के खिलाफ लापरवाही की शिकायत सामने आई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। सीएम ने साफ कर दिया कि जनता के काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इसके अलावा सड़क निर्माण के काम में लापरवाही बरतने वाले पीडब्ल्यूडी अधिकारी पर भी कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायत में नगर परिषद पटौदी और जटौली मंडी के ME और बिल्डिंग इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आने पर उनकी आधी सैलरी अगले तीन महीने तक देने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों का तबादला एनसीआर से बाहर करने के लिए भी कहा। बैठक में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और मुख्यमंत्री ने एक एक शिकायत को सुनते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा।

बताया गया कि बैठक के एजेंडे में कुल 15 मामले रखे गए थे जिनमें से 11 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। बाकी मामलों पर भी जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने केवल अधिकारियों पर कार्रवाई ही नहीं की बल्कि प्रदेश के स्कूलों में सुधार के लिए करोड़ों रुपये की योजना को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री के इन फैसलों से साफ संदेश देने की कोशिश की गई है कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करना अधिकारियों को भारी पड़ सकता है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp