Friday, 6 November 2026

Haryana School Holidays: नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 16 नवंबर से बदलेगा टाइम

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए नवंबर और दिसंबर का महीना काफी राहत भरा रहने वाला है। Haryana School Holidays के तहत विद्यार्थियों…


Haryana School Holidays नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 16 नवंबर से बदलेगा टाइम
Haryana School Holidays नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 16 नवंबर से बदलेगा टाइम
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए नवंबर और दिसंबर का महीना काफी राहत भरा रहने वाला है। Haryana School Holidays के तहत विद्यार्थियों को दीपावली से लेकर गुरु नानक देव जयंती और क्रिसमस तक कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। इसके अलावा नए साल में भी बच्चों को लगातार 15 दिन की सर्दियों की छुट्टियां मिलेंगी। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई के बीच आराम करने और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।

इधर मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था 16 नवंबर से लागू होगी। इसके बाद प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर छुट्टी होगी। माना जा रहा है कि सुबह के समय ठंड और धुंध के चलते बच्चों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

नवंबर में छुट्टियों की बात करें तो 1 नवंबर को रविवार रहेगा। इसके बाद 7 नवंबर को छोटी दीपावली पर स्थानीय अवकाश रहेगा। 8 नवंबर को रविवार के साथ दीपावली का त्योहार है। वहीं 9 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 14 नवंबर को दूसरा शनिवार और 15 नवंबर को रविवार का अवकाश होगा। 22 और 29 नवंबर को भी रविवार की छुट्टी रहेगी। जबकि 24 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

दिसंबर में भी बच्चों को कई छुट्टियां मिलने वाली हैं। इस महीने 6 13 20 और 27 दिसंबर को रविवार रहेगा। Haryana School Holidays 12 दिसंबर को दूसरा शनिवार होगा। वहीं 14 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर स्थानीय अवकाश और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।

सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को सर्दियों की छुट्टियों का है। जारी जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 1 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन रहेगा। यानी नए साल में बच्चों को लगातार 15 दिन स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। इससे उन्हें ठंड के मौसम में घर पर आराम करने का अच्छा समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp