Friday, 6 November 2026

हरियाणा में सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर! हर घर हर गृहिणी योजना के आवेदन शुरू

Written by: Harsh Chauhan

Published:

HARYANA NEWS (Best E news):   महंगाई के इस दौर में रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम से परेशान परिवारों के लिए हरियाणा सरकार की एक योजना काफी राहत देने वाली है। Haryana…


हरियाणा में सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर! हर घर हर गृहिणी योजना के आवेदन शुरू
हरियाणा में सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर! हर घर हर गृहिणी योजना के आवेदन शुरू
Google News Follow us on Google

HARYANA NEWS (Best E news):   महंगाई के इस दौर में रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम से परेशान परिवारों के लिए हरियाणा सरकार की एक योजना काफी राहत देने वाली है। Haryana Govt Scheme के तहत पात्र परिवारों को अब केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल सकता है। सरकार ने इसके लिए हर घर हर गृहिणी योजना 2024 शुरू की है और योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस योजना का फायदा हरियाणा के गरीब परिवारों को दिया जाएगा। खास तौर पर बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना यानी एएवाई राशन कार्ड रखने वाले परिवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार का मकसद ऐसे परिवारों को महंगे गैस सिलेंडर के खर्च से राहत देना है ताकि घर का बजट बिगड़े नहीं।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से योजना के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जो परिवार इसके लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद विभाग की ओर से पात्रता की जांच की जाएगी। इसके बाद योजना के नियमों के अनुसार लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि गैस सिलेंडर की कीमत में मिलने वाली करीब 500 रुपये की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह पैसा परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। यानी परिवार में महिला को इस योजना का मुख्य लाभार्थी बनाया गया है।

हालांकि योजना का फायदा लेने के लिए केवल राशन कार्ड होना ही काफी नहीं है। आवेदक परिवार को सरकार की तय पात्रता और आवेदन से जुड़ी शर्तों को भी पूरा करना होगा। इसलिए आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी सही भरना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपके परिवार के पास बीपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड है तो हर घर हर गृहिणी योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आवेदन करने से पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर योजना की पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर देख लें।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp