Friday, 6 November 2026

Haryana DA Hike: कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के बाद बड़ा तोहफा

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। Haryana DA Hike राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी…


Haryana DA Hike कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के बाद बड़ा तोहफा
Haryana DA Hike कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के बाद बड़ा तोहफा
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। Haryana DA Hike राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को पहले के मुकाबले हर महीने ज्यादा पैसे मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को फायदा होगा जो 7वें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी और पेंशन ले रहे हैं।

सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 60 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया है। नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई महीने से ही बढ़े हुए भत्ते का फायदा मिलेगा। हालांकि बढ़ी हुई रकम का भुगतान नवंबर 2026 की सैलरी और पेंशन के साथ किया जाएगा। यह पैसा दिसंबर 2026 में उनके खातों में आएगा।

इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के साथ फैमिली पेंशन लेने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। जिन कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से अक्टूबर 2026 तक का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नहीं मिला है उन्हें चार महीने का बकाया भी दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक जुलाई अगस्त सितंबर और अक्टूबर महीने का एरियर जनवरी 2027 में मिलेगा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

इसका मतलब है कि कर्मचारियों को नवंबर से हर महीने बढ़ी हुई दर के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा और पुराने महीनों का पैसा अलग से उनके खाते में आएगा। इससे त्योहारों के बाद परिवार का खर्च संभालने में कुछ मदद मिल सकती है।

Haryana DA Hike के आदेश में सरकार ने पैसे की गणना को लेकर भी नियम बताया है। अगर महंगाई भत्ते की गणना करते समय 50 पैसे या उससे ज्यादा का हिस्सा आता है तो उसे अगले पूरे रुपये में गिना जाएगा। वहीं 50 पैसे से कम की रकम को छोड़ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स इस फैसले से जुड़ा आधिकारिक आदेश हरियाणा वित्त विभाग की वेबसाइट finhry.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कुल मिलाकर सरकार के इस फैसले से लाखों पात्र कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलने वाला है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp