Friday, 6 November 2026

Gurugram News: गुरुग्राम को मिलेगी जाम से राहत, 2 फ्लाईओवर और एक अंडरपास को मंजूरी

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Gurugram News (Best E News) गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर के तीन प्रमुख चौराहों की तस्वीर बदलने वाली है। हरियाणा सरकार…


Gurugram News गुरुग्राम को मिलेगी जाम से राहत, 2 फ्लाईओवर और एक अंडरपास को मंजूरी
Gurugram News गुरुग्राम को मिलेगी जाम से राहत, 2 फ्लाईओवर और एक अंडरपास को मंजूरी
Google News Follow us on Google

Gurugram News (Best E News) गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर के तीन प्रमुख चौराहों की तस्वीर बदलने वाली है। हरियाणा सरकार ने यहां दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल गुरुग्राम में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के चलते सड़कों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। खासकर सेक्टरों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों और चौराहों पर सुबह शाम गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में यह फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में प्रदेश के सात विकास कार्यों के लिए कुल 227.74 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसी बैठक में गुरुग्राम के तीन बड़े ट्रैफिक प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी मिली है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

सरकार की मंजूरी के मुताबिक सेक्टर 45 और 46 के बीच बने चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 85 और 86 के साथ सेक्टर 89 और 90 को जोड़ने वाले चौराहे पर भी फ्लाईओवर बनेगा। वहीं सेक्टर 27 और 29 के साथ सेक्टर 43 और 44 के बीच स्थित चौराहे पर अंडरपास बनाने की योजना है।

इन तीनों जगहों पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। ऐसे में फ्लाईओवर और अंडरपास बनने से लोगों को बार बार सिग्नल और जाम में रुकने की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। खास बात यह है कि फ्लाईओवर के नीचे से भी सेक्टरों के बीच आने जाने का रास्ता बना रहेगा जिससे आसपास के लोगों को भी फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

अब लोक निर्माण विभाग की ओर से इन प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। गुरुग्राम में पहले से चल रही सड़क और एलिवेटेड रोड की योजनाओं के साथ ये नए प्रोजेक्ट शहर की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp