Friday, 6 November 2026

किसानों की हुई बल्ले बल्ले जैविक खाद खरीदने पर सरकार देगी 80% छूट

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा किसान सब्सिडी को लेकर प्रदेश सरकार ने किसानों को दिवाली से पहले बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब हरियाणा में मेरी फसल मेरा ब्योरा…


किसानों की हुई बल्ले बल्ले जैविक खाद खरीदने पर सरकार देगी 80% छूट
किसानों की हुई बल्ले बल्ले जैविक खाद खरीदने पर सरकार देगी 80% छूट
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा किसान सब्सिडी को लेकर प्रदेश सरकार ने किसानों को दिवाली से पहले बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब हरियाणा में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसान जैविक खाद खरीदने पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से खेती की लागत कम करने और किसानों को जैविक खेती की तरफ बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

दरअसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2026 27 का बजट पेश करते समय किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की थीं। सरकार का कहना था कि किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अब कृषि विभाग ने बजट में की गई घोषणाओं को लागू करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जैविक खाद खरीदने पर सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है।

इस फैसले के बारे में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार किसानों को जैविक खाद आसानी से उपलब्ध कराना चाहती है। इसके लिए खाद बेचने वाले छोटे दुकानदारों और विक्रेताओं को भी राहत दी गई है। अब कुछ खास तरह की जैविक खाद की छोटी पैकिंग बेचने के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा में फिर लगा लंबा जाम

सरकार ने फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर लिक्विड फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर और फॉस्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर की पांच किलोग्राम तक की पैकिंग की बिक्री को लाइसेंस प्रक्रिया से छूट देने का फैसला किया है।

इसके अलावा ऐसे डीलरों को भी राहत मिलेगी जो पांच किलोग्राम तक की पैकिंग में जैविक खाद बेचते हैं और अपने पास 10 मीट्रिक टन तक खाद का स्टॉक रखते हैं। अब उन्हें लाइसेंसिंग नियमों में छूट मिलेगी। इससे छोटी दुकानों पर भी जैविक खाद आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:बदमाशों ने रेवाड़ी पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग !

सरकार के इस कदम से किसानों के साथ साथ खाद बेचने वाले छोटे व्यापारियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि किसानों को सब्सिडी लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp