
Firing in Rewari (Best E News) रेवाड़ी: मनोज हत्याकांड के आरोपियों और पुलिस के बीच रेवाड़ी में मुठभेड़ हो गई। धनतेरस पर रेवाड़ी में चली गोलियों से अफरा तफरा मच गई है। धारूहेड़ा में हत्याकांड के बदमाश गिर गए तथा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पुलिस पर पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
गोकलगढ़ में दिनदहाडे की थी हत्या: बता दे कि गांव गोकलगढ़ निवासी मनोज बुधवार दोपहर बाइक ठीक कराने के लिए बस स्टैंड पर आया था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली मनोज के पेट में लगी। घायल को पहले नागरिक अस्पताल और फिर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में उसकी मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया था।
जानिए क्या है मामला: सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि मनोज हत्याकांड के दो आरोपी कालूवास में घूम रहे है। सीआईए धारूहेड़ा की टीम उन्हें पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी मनिंद्र और महेश ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव के लिए सीआईए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का उपचार करवा रही है। उनसे पूछताछ के बाद मनोज हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:दिवाली पर आपका कितना बनता है Bonus, यहां जाने नियम ?
7 पर किया था मामला दर्ज: बता दे मनोज की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पिता की शिकायत पर गांव के ही 7 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी मनिंद्र, महेश व विशाल ने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं अनुज उर्फ डॉ., तरूण उर्फ तन्नू व हर्ष की सह पर घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं आरोपी राहुल ने वारदात से पहले मृतक मनोज की रैकी की थी। रात को मनिंद्र और महेश कालूवास के पास से जा रहे है कि इनको पकडने के लिए सीआइ ने जब घेरा तो फायरिंग हो गईं।