
हरियाणा (Best E News) अगर आप हरियाणा में कही किसी कंपनी में कार्य रहे है तो ठेकेदार कर ओर से आपसे दिवाली पर बोनस देना जरूरी है। आपकको कितना बोनस मिलना चाहिए इसके बारे में न्यूज में नीचे बताया गया है। क्योंकि हरियाणा में श्रम नियम के चलते हर श्रमिक को बोनस दिया जाना अनिवार्य है। इतना ही नहीं कितना बोनस देना चाहिए इसके लिए भी नियम बनाए हुए है। यहां पढें पूरा नियम, कैसे तय होता है बोनस।
दीवाली पर कर्मचारियों को बोनस (Diwali bonus) मिलने का इंतजार रहता है। कई कंपनियां त्योहार के मौके पर कर्मचारियों को अतिरिक्त पैसे, गिफ्ट या मिठाई देती हैं। लेकिन क्या हर कंपनी के लिए दीवाली पर बोनस देना जरूरी है? क्या कंपनी अपनी मर्जी से बोनस देने से इनकार कर सकती है? जानिए सवालों का जवाब जानना नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क
बता दें कि हरियाणा में Bonus(Code on Wages / Minimum Wages Act) के तहत 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) में लगभग 35% की बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं दिवाली या वार्षिक वैधानिक बोनस (Statutory Bonus) का निर्धारण केंद्रीय पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट और नए वेज कोड के नियमों के तहत किया जाता है। हरियाणा सरकार और श्रम विभाग के नियमों के अनुसार ग्रेड वाइज वेतन और दिवाली बोनस की पूरी स्थिति नीचे दी गई है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क
दिवाली बोनस पर कितना टैक्स लगेगा
बता दे कि कंपनी से मिलने वाला नकद दिवाली बोनस पूरी तरह से ‘वेतन आय’ (Salary Income) माना जाता है और इस पर आपकी टैक्स स्लैब के अनुसार कर (Tax) लगता है।
लेकिन यदि कंपनी की तरफ से ₹5,000 तक के गिफ्ट वाउचर दिए जाते हैं, तो वे टैक्स-फ्री (कर मुक्त) होते हैं।
दिवाली (वार्षिक) बोनस के नियम
भारत और हरियाणा के श्रम नियमों के तहत ‘दिवाली बोनस’ नाम का कोई अलग से तय कानून नहीं है, बल्कि इसे वार्षिक वैधानिक बोनस (Statutory Bonus) कहा जाता है।
ये भी पढ़ें:Diwali Murder News : सिधरावली के दीपक की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर कार में मिला शव ?
ऐसे सभी कर्मचारी जिनका मासिक वेतन (Basic + DA) ₹21,000 या उससे कम है और उन्होंने वित्तीय वर्ष में कंपनी में कम से कम 30 दिन काम किया हो। यह नियम उन सभी कंपनियों/फैक्ट्रियों पर लागू होता है जहां 20 या अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
जानिए कैसे तय बोनस की सीमा (Bonus Limits):
• न्यूनतम बोनस (Minimum Bonus): वेतन का 8.33% (कंपनी को घाटा होने पर भी यह देना अनिवार्य है)।
• अधिकतम बोनस (Maximum Bonus): कंपनी के मुनाफे (Allocable Surplus) के आधार पर यह अधिकतम 20% तक हो सकता है。
बोनस की गणना कैसे होती है? (Grade-wise)
बोनस एक्ट के तहत गणना की एक सीमा तय होती है। कानून के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी का वेतन ₹7,000 से अधिक है, तो बोनस की गणना ₹7,000 या राज्य के तय न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) जो भी अधिक हो, उस पर की जाती है। चूंकि हरियाणा में न्यूनतम वेतन ₹15,220.71 से शुरू है (जो कि ₹7,000 से अधिक है), इसलिए बोनस की गणना संबंधित ग्रेड के पूरे न्यूनतम वेतन को आधार मानकर की जाएगी। यदि आपकी कंपनी न्यूनतम बोनस (8.33%) देती है, तो सालाना अनुमानित बोनस इस प्रकार तय होगा
• Unskilled (₹15,221 बेस): न्यूनतम सालाना बोनस लगभग ₹15,214
• Highly-Skilled (₹19,426 बेस): न्यूनतम सालाना बोनस लगभग ₹19,418
यदि कंपनी पूरे 20% (अधिकतम) की दर से बोनस देती है, तो यह राशि आपके सालाना कुल न्यूनतम वेतन का 20% हिस्सा होगी।
हरियाणा में ग्रेड वाईज कितना है वेतन तय
श्रमिक श्रेणी (Grade) न्यूनतम मासिक वेतन (₹) न्यूनतम दैनिक वेतन (₹)
अकुशल (Unskilled) ₹15,220.71 ₹585.41
अर्ध-कुशल (Semi-Skilled) ₹16,780.74 ₹645.41
कुशल (Skilled) ₹18,500.81 ₹711.56
उच्च कुशल (Highly-Skilled ₹19,425.85 ₹747.14