Sunday, 8 November 2026

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों पर होगी आज धन वर्षा, ये छह राशि वालें करें ये उपाय ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

Aaj Ka Rashifal (Best E News) चंद्रदेव पूरे दिन कन्या राशि में हैं और नक्षत्र हस्त है। विष्कुंभ योग दिन भर रहेगा। वक्री शुक्रदेव रात में तुला से लौटकर फिर कन्या में…


Aaj Ka Rashifal (Best E News) चंद्रदेव पूरे दिन कन्या राशि में हैं और नक्षत्र हस्त है। विष्कुंभ योग दिन भर रहेगा। वक्री शुक्रदेव रात में तुला से लौटकर फिर कन्या में आ गए हैं, जहां वे चंद्रदेव के साथ हैं। तुला में नीच के सूर्यदेव के साथ वक्री बुधदेव अस्त हैं। गुरुदेव सिंह में, मंगलदेव कर्क में और शनिदेव मीन में उल्टी चाल से चल रहे हैं।

धनतेरस का दिन ज्यादातर राशियों के लिए कमाई और खरीदारी का संयोग लेकर आया है। वृश्चिक को नए ग्राहकों और बाहरी संपर्कों से ज्यादा आमदनी होगी, धनु को जमीन मकान से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है और मकर पर किस्मत का हाथ रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बातों से ज्यादा हाथ के हुनर से पैसे कमाने और मेहनत से आगे बढ़ने का दिन है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके तीसरे घर में आ जाएंगे। सिलाई, कढ़ाई, मरम्मत, कंप्यूटर के काम या किसी भी कारीगरी से जुड़े लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। नजदीक के किसी मंदिर, गौशाला या रिश्तेदार के घर जाने का मौका बनेगा। अपने काम का क्रेडिट लेने में संकोच न करें, पर बढ़ा चढ़ाकर दावे न करें। त्वचा पर खुजली या एलर्जी हो सकती है। शाम को परिवार के साथ बैठकर भजन या कथा सुनें।
शुभ रंग: चंदन जैसा । शुभ अंक: 7
उपाय: किसी वृद्ध या जरूरतमंद को दूध या चाय पिलाएं।

ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: सात राशियों के आज है भाग्य खराब, यहां जाने उपाय ?

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर के भीतर मन की शांति और व्यवस्था बनाने का है। घर से काम करने वालों के लिए दिन उपयोगी रहेगा। सुबह के समय बिना कारण की बेचैनी रह सकती है। इसे जरूरत से ज्यादा सोचकर न बढ़ाएं, जल्दी ही मन ठीक हो जाएगा। घर में सात्विक भोजन बनने से माहौल अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। पिछले दिनों से अटके किसी घरेलू विवाद को बातचीत से सुलझाने का यह अच्छा मौका है।
शुभ रंग: धानी । शुभ अंक: 12
उपाय: सुबह घर में गाय के घी का दीपक जलाएं।

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुशासन और रोजमर्रा के कामों को व्यवस्थित करने का है। आज चंद्रदेव आपके छठे घर में आ जाएंगे, इसलिए दफ्तर की फाइलें निपटाना, पुराने बकाया कामों की सूची बनाना और टीम के साथ तालमेल बिठाना आसान रहेगा। नए काम की शुरुआत आज टाल दें और पुराने रुके कामों को पूरा करने पर ध्यान लगाएं।
शुभ रंग: नारंगी । शुभ अंक: 3
उपाय: गाय और बछड़े को गुड़-रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

वृषभ राशि के जातकों को प्रेम संबंध में दिखावे की जगह सीधी और साफ बातचीत करनी चाहिए। मनोरजंन के लिए आज समय निकालेंगे। आय में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। पढ़ाई, बच्चों और रचनात्मक कामों में फोकस रहेगा। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके पांचवें घर में आएंगे, इसलिए विद्यार्थियों के लिए नोट्स बनाना, रिवीजन करना या किसी विषय की योजना तैयार करना लाभदायक रहेगा। किसी शिक्षक या मार्गदर्शक की सलाह काम आएगी। पेट में हल्की जलन या अपच की परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत मन की मजबूती से होगी। फिर घर के बजट और बोलचाल पर ध्यान जाएगा। सुबह 9:34 बजे तक चंद्रदेव आपके ही लग्न पर रहेंगे, इसलिए शुरुआती घंटों में आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। उसके बाद वे दूसरे घर में आएंगे, तब राशन, बिजली बिल और ईएमआई जैसी चीजों पर फोकस रहेगा। एकादशी पर विशेष रूप से मौन रहें या मधुर बोली बोलें। किसी को पैसे उधार देने या जमानत लेने से बचें। दांत, मसूड़ों में दर्द या सूजन की शिकायत हो सकती है। ज्यादा ठंडा गरम खाने से परहेज करें।शुभ रंग: कॉपर । शुभ अंक: 5
उपाय: भगवान विष्णु को पीला फूल अर्पित करें।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने भीतर झांकने और व्यवस्थित होने का है। आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान और जिम्मेदार महसूस करेंगे। घर और काम की जगह की साफ सफाई, सामान की सही जगह पर व्यवस्था और छूटे हुए छोटे कामों को निपटाना आपको संतोष देगा। दान, पूजा या गौसेवा में खर्च करना शुभ रहेगा। दोस्तों से बड़ी उम्मीद न रखें। पेट में गैस या संक्रमण की परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का हरा । शुभ अंक: 15
उपाय: गौशाला में हरा चारा दान करें।

ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: इन रा​शि के जातकों की होगी चांदी, ये रहे सावधान !

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुपचाप किए जाने वाले खर्च और चिंतन-मनन करने का है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके बारहवें घर में आ जाएंगे। इसलिए गौशाला, मंदिर या किसी जरूरतमंद की सहायता में पैसा खर्च होगा, जो आपके मन को सुकून देगा। आत्मविश्वास भी रहेगा, लेकिन बुधदेव के अस्त होने की वजह से बात को स्पष्ट करके कहें। मन में अनजाने डर या बेवजह के शक को जगह न दें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी के सामने अपनी बात ज्यादा खुलकर न रखें। शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 2
उपाय: मंदिर में सफेद चावल दान करें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आमदनी के छोटे-छोटे रास्ते खोलने का है। ट्यूशन, कमीशन, फ्रीलांस काम या किसी दोस्त की सिफारिश से थोड़ी आमदनी बढ़ सकती है। किसी सामाजिक समारोह या समूह में आपको सम्मान मिल सकता है। बड़े भाई या बहन से कोई काम की जानकारी या सहयोग मिल सकता है। लग्नेश मंगलदेव नौवें घर में नीच हैं, इसलिए भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। दफ्तर में अधिकारी आपके अनुभव की कद्र करेंगे। शरीर में कमजोरी या हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। पालक और गुड़ का सेवन करें। शुभ रंग: लाल ।
शुभ अंक: 8
उपाय: रमा एकादशी की कथा सुनें या पढ़ें।

धनु राशि के जातकों के लिए आज करियर में बारीकी और भरोसे का दिन है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके दसवें घर में आ जाएंगे। बॉस आपके अनुशासन और सटीकता को पसंद करेंगे और कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। नौकरी बदलने का मन हो तो आज जानकारी जुटाएं और ठोस कदम बढ़ाएं। हिसाब किताब, ऑडिट, बैंकिंग, चिकित्सा, रिपोर्टिंग या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की सराहना हो सकती है। अचानक आए किसी बदलाव या अनपेक्षित खर्च के लिए तैयार रहें।शाम को बड़े बुजुर्गों से फोन पर बात जरूर करें।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 1
उपाय: बृहस्पतिवार को चने की दाल और गुड़ का दान करें।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मन और वाणी दोनों पर संयम रखने का दिन है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके आठवें घर में आ जाएंगे, इसलिए अचानक मूड बदलना, अनजाना डर या बेवजह की चिंता घेर सकती है। इसे व्रत, प्राणायाम और ध्यान से संभालें। जीवनसाथी के साथ बातचीत सुखद रहेगी। वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और बिजली या गैस के उपकरणों के पास सतर्क रहें। किसी की गुप्त बात या पुराने कागज को लेकर अनावश्यक उत्सुकता न दिखाएं। आपके लग्न में राहु हैं, इसलिए किसी की बातों में आसानी से न आएं। सेहत में पेट के निचले हिस्से में जलन या पित्त की परेशानी रह सकती है, ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं।
शुभ रंग: जामुनी । शुभ अंक: 4
उपाय: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 21 बार जप करें।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आस्था, नियम और बड़ों की सेवा का है। एकादशी का व्रत, कथा सुनना या मंदिर जाना मन को बहुत अच्छा लगेगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से फोन पर बात होने से प्रसन्नता रहेगी। किसी पुरानी फाइल या रुके कानूनी काम पर किसी जानकार से सलाह लेना उपयोगी रहेगा। शनिदेव आपके तीसरे घर में वक्री हैं, इसलिए मेहनत ज्यादा लगेगी, लेकिन नतीजे धीरे-धीरे मिलेंगे। किसी से बी इतना बड़ा वादा न करें, जो निभाना मुश्किल हो। जोड़ों में दर्द और घुटनों में अकड़न रह सकती है। शाम को परिवार के साथ आरती में शामिल हों।
शुभ रंग: भूरा । शुभ अंक: 13
उपाय: गरीब बच्चों को किताब या कॉपी दान करें।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी, काउंसलिंग और रिश्तों की व्यवहारिक बातों का है। सुबह 9:34 बजे के बाद चंद्रदेव आपके सातवें घर में आ जाएंगे और उनकी दृष्टि आपके लग्न पर बैठे वक्री शनिदेव पर पड़ेगी, इसलिए मन थोड़ा भारी और जिम्मेदारियों से दबा हुआ महसूस हो सकता है। डॉक्टर, वकील या किसी अनुभवी सलाहकार से परामर्श लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत में थकान और पैरों में जकड़न रहेगी, थोड़ी देर टहलें और पानी पिएं। शाम को किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मन की बात कहकर हल्का महसूस करें।
शुभ रंग: हल्का आसमानी । शुभ अंक: 9

उपाय: ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें।

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp