Saturday, 7 November 2026

धनतेरस पर हरियाणा के चौकीदारों को CM का तोहफा

Written by: सुनील कुमार

Published:

पंचकूला (Best E News)  हरियाणा के पचकूला में हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के सीएम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…


धनतेरस पर हरियाणा के चौकीदारों को सीएम का तोहफा
धनतेरस पर हरियाणा के चौकीदारों को सीएम का तोहफा
Google News Follow us on Google

पंचकूला (Best E News)  हरियाणा के पचकूला में हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के सीएम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11,000 रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये करने की घोषणा की। इसके अलावा वर्दी सहित अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।

धनतेरस पर हरियाणा के चौकीदारों को सीएम का तोहफा
धनतेरस पर हरियाणा के चौकीदारों को सीएम का तोहफा

जानिए कैसे ओर कितना बढेगा मानदेय: हरियाणा के सीएम नायब सैनी की ओर से की ओर से की गई घोषणाओं के अनुसार ग्रामीण चौकीदारों का वार्षिक वर्दी भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये और लाठी, बैटरी, सीटी एवं छाता भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है। वहीं साइकिल भत्ता 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये किया गया है।

कर्मचारी राज्य बीमा का लाभ भी मिलेगा: मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण चौकीदारों को हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी फैसलों की अधिसूचना शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:Railway New Vacancy 2026: रेलवे में 195 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास भी करें आवेदन

धनतेरस पर हरियाणा के चौकीदारों को सीएम का तोहफा
धनतेरस पर हरियाणा के चौकीदारों को सीएम का तोहफा

धनतेरस पर तोहफा’ हरियाणा में चौकीदारों के मानदेय में बढोतरी करना वो भी धनतेरस पर किसी तोहफो से कम नही है। चारों चर्चाए हो रही है चौकीदारों को सीएम नायब सैनी बडा तोहफा दे दिया है। क्योंकि किसी भी कर्मचारियों ने उनका तनखाह बढाना ही तोहफा होता है। हरियाणा में शुक्रवार से ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11,000 रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये करने की घोषणा की। इतना ही नहीं इसके अलावा वर्दी सहित अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp