Saturday, 7 November 2026

HTET 2026 Exam Date: दिसंबर में होगी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा! बोर्ड ने भेजा प्रस्ताव

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए HTET 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इस साल…


HTET 2026 Exam Date: दिसंबर में होगी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा! बोर्ड ने भेजा प्रस्ताव
HTET 2026 Exam Date: दिसंबर में होगी हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा! बोर्ड ने भेजा प्रस्ताव
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए HTET 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इस साल दिसंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा करवाने की तैयारी में जुटा है। बोर्ड की ओर से 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा कराने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। अब सभी की नजर सरकार की मंजूरी पर टिकी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा बोर्ड चाहता है कि नए साल की शुरुआत से पहले ही यह परीक्षा करवा ली जाए। हालांकि अभी इन तारीखों पर अंतिम फैसला सरकार को लेना है। अगर सरकार प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से पूरा परीक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक साल में दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जानी चाहिए। लेकिन इस साल अभी तक एक ही बार परीक्षा हुई है। इसी वजह से दिसंबर में दूसरी परीक्षा करवाने की तैयारी तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर हरियाणा के चौकीदारों को CM का तोहफा

इस परीक्षा में करीब ढाई लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा तीन अलग अलग लेवल पर कराई जाती है। इसमें जेबीटी के लिए लेवल वन टीजीटी के लिए लेवल टू और पीजीटी शिक्षकों के लिए लेवल थ्री की परीक्षा होती है। इन तीनों स्तरों के हिसाब से उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होते हैं।

HTET 2026 बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। डाटा प्रोसेसिंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे जैमर सिस्टम और बायोमीट्रिक व्यवस्था को लेकर भी काम किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी रहेगी ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

ये भी पढ़ें:Railway New Vacancy 2026: रेलवे में 195 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास भी करें आवेदन

फिलहाल उम्मीदवारों को सरकार की मंजूरी का इंतजार करना होगा। तारीखें तय होते ही बोर्ड की ओर से आगे की जानकारी दी जाएगी।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp