
Haryana News (Best E News) हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सफर के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम धाम तक सीधी बस चलाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हरियाणा रोडवेज बस विभाग ने भी इस बस को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
दरअसल रविवार की रात कुरुक्षेत्र में एक जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान खाटू श्याम बाबा के एक श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री से कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम तक सीधी बस चलाने की मांग रखी। श्रद्धालु ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा।
श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से ही नई बस सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर गायक कन्हैया लाल मित्तल ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब रोडवेज विभाग बस का रूट और समय तय करने में जुटा हुआ है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बस चलाने को लेकर तैयारी की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम जाने वाली बस को नेशनल हाईवे 152 डी के रास्ते चलाया जा सकता है।
हालांकि अभी तक बस के चलने का समय और पूरा शेड्यूल तय नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह बस सेवा शुरू हो सकती है। इसके बाद यात्रियों को खाटू श्याम जाने के लिए सीधी बस की सुविधा मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल
इस बस के शुरू होने से सिर्फ कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों के लोगों को भी फायदा होगा। खासकर उन श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी जो हर महीने बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने जाते हैं। अब लोगों को बस बदलने और दूसरे साधनों की तलाश में ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।