Saturday, 7 November 2026

सोनीपत की Education City को मिलेगा नया लुक 15 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा की Education City यानी सोनीपत की राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की तस्वीर आने वाले दिनों में बदलने वाली है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों और काम करने…


सोनीपत की Education City को मिलेगा नया लुक 15 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
सोनीपत की Education City को मिलेगा नया लुक 15 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा की Education City यानी सोनीपत की राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की तस्वीर आने वाले दिनों में बदलने वाली है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों और काम करने वाले लोगों को अब आने जाने में पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी ने इस पूरे इलाके को बेहतर और प्रदूषण रहित बनाने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान तैयार किया है।

इस योजना के तहत पुरानी सड़कों को ठीक किया जाएगा और जहां जरूरत होगी वहां सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि यहां 4.5 किलोमीटर लंबा और 2.5 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी तैयार किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी आसानी होगी।

योजना में जीटी रोड के पास बने पुलिस कमिश्नर कार्यालय और पुलिस स्टेशन की मुख्य एंट्री को चार लेन का करने की तैयारी है। वहीं अशोका यूनिवर्सिटी के सामने 60 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ अतिरिक्त सड़क बनाई जाएगी। यहां फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना

इस प्रोजेक्ट का रास्ता पुलिस कार्यालय की मुख्य एंट्री से शुरू होगा और अशोका यूनिवर्सिटी के पीछे से होते हुए वापस पुलिस स्टेशन के पास पहुंचेगा। इसके अलावा जैन मंदिर से अंबेडकर यूनिवर्सिटी के आगे जाने वाली सड़क और आईआईटी के सामने का हिस्सा भी योजना में शामिल किया गया है।

Education City  राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पहले से ही अशोका यूनिवर्सिटी एसआरएम यूनिवर्सिटी आईआईटी दिल्ली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन जैसे बड़े संस्थान चल रहे हैं। ऐसे में यहां रोजाना बड़ी संख्या में छात्र और कर्मचारी आते जाते हैं।

ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल

उधर सेक्टर 7 से जीटी रोड तक जाने वाली सड़क पर भी 16.98 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस काम में सड़क के दोनों तरफ सात सात मीटर चौड़ाई बढ़ाने के साथ डिवाइडर नालियां स्ट्रीट लाइट और साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। यहां काम शुरू हो चुका है।

एचएसवीपी के जेई विक्रम सिंह के मुताबिक एजुकेशन सिटी के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और अब टेंडर लगाया जाएगा। इस काम के पूरा होने से पूरे इलाके में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp