Sunday, 8 November 2026

रेवाड़ी: सैंड आर्ट से मनाई दीपावली , आर्टिस्ट लखनपाल का बड़ा संदेश

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  जिले खंड खोल के अंतर्गत गांव खोरी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समाजशास्त्र के प्राध्यापक के तौर पर सेवारत वरिष्ठ सैंड आर्टिस्ट लखनपाल ने छोटी…


रेवाड़ी: सैंड आर्ट से मनाई दीपावली , आर्टिस्ट लखनपाल का बड़ा संदेश
रेवाड़ी: सैंड आर्ट से मनाई दीपावली , आर्टिस्ट लखनपाल का बड़ा संदेश
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  जिले खंड खोल के अंतर्गत गांव खोरी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समाजशास्त्र के प्राध्यापक के तौर पर सेवारत वरिष्ठ सैंड आर्टिस्ट लखनपाल ने छोटी दीपावली के अवसर पर एक मनोहरी सैंड आर्ट के माध्यम से बड़ा संदेश दिया है कि हम बिना प्रदूषण के भी दीपावली मना सकते हैं।

खोल के कार्यवाहक बीईओ तथा वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि सैंड आर्टिस्ट लखनपाल इससे पहले भी विभिन्न अवसरों पर अपनी सैंड आर्ट के माध्यम से प्रदेश स्तर पर रेवाड़ी जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। पिछले वर्ष राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में कुरुक्षेत्र तथा रेवाड़ी में मैराथन के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी सैंड आर्ट को विशेष तौर पर सराहा था।

दीपावली के अवसर पर उन्होंने एक कलाकृति बनाते हुए अपील की कि दिनों दिन बढ़ रहे प्रदूषण को ध्यान में रखकर हमें ग्रीन दीपावली माननी चाहिए, जिसे रंगोली, पुष्प सज्जा, माँडणे,चून पूरणा, फूल पत्तियों आदि से मनाया जा सकता है, ताकि हम इस प्रकाश पर्व को पर्यावरण के सजग प्रहरी के रूप में मनाकर नैतिक दायित्व का निर्वाह कर सकें। श्री नाहड़िया ने उनकी इस प्रेरक पहला को शिक्षा विभाग तथा समाज के लिए प्रेरणापुंज बताते हुए बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:Rewari Market Violence: रेवाड़ी बाजार में चली लाठियां, दीवाली पर पुलिस सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp