Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी व नूंह में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मत्री के पास पहुंचा मामला

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी  (Best E News) लंबे समय से पासपोर्ट बनवाने और इससे संबंधित अन्य कार्यों की बाट जोह रहे लोंगो अब राहत मिलने वाली है। एक बार फिर लोक सेवा मंच की ओर…


रेवाड़ी व नूंह में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मत्री के पास पहुंचा मामला
रेवाड़ी व नूंह में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मत्री के पास पहुंचा मामला
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी  (Best E News) लंबे समय से पासपोर्ट बनवाने और इससे संबंधित अन्य कार्यों की बाट जोह रहे लोंगो अब राहत मिलने वाली है। एक बार फिर लोक सेवा मंच की ओर से रेवाड़ी व नूंह पासपोर्ट कार्यालय खोलने कर मांग की गई है। फिलहाल यहां पर कार्यालय नहीं होने के चलते गुरूग्राम या नारनौल की दौड लगानी पड रही है। हालांकि इसके लिए पहले भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने इस मांग को उठाया था लेकिन फोलोअप के अभाव में दब गई थी।

नहीं जाना पडेगा दूर: अगर रेवाड़ी व नंहू में पासपोर्ट कार्यालय बना दिया जाता तो युवाओं को दूर नहीं जाना पडेगा। एक बार दूरदराज के शहरों में जाने की परेशानी से निजात दिलाने के लिए पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

रेवाड़ी और नूंह में अब तक अधूरी मांग
उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पत्र लिखे गए थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। इसी दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक के सांसदों के प्रयासों से नारनौल और रोहतक में पासपोर्ट केंद्र स्थापित हो गए, लेकिन रेवाड़ी और नूंह की मांग अब तक अधूरी है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

विदेश मंत्री को भेजा पत्र: इसी मांग को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस.जयशंकर को पत्र भेजा है। उनकी मांग के चलते जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। क्योंकि दूर दराज कार्यालय होने से समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ऐसे में रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोले जाने की आवश्यकता है।

हर माह बनते 50 से ज्यादा पासपोर्ट: हाल में जारी आंकड़ों के रेवाड़ी से हर माह 200 से ज्यादा पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आ रहे है ऐसे में साफ जाहिर है कार्यालय के अभाव में इनको बाहर जाना पडता है। अगर रेवाड़ी में ही कार्यालय होगा तो न केवल धन बचेगा वही समय भी बचेगा। जदातार परेशान छात्राओं को होती है उनको पासपोर्ट बनाने के लिए दूर जाना पडता है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp