
ACB Raid (Best E News) हरियाणा में कांग्रेस हो या भाजपा ….रिश्वत लेना तो कर्मचारियों खून में ही है। यहीं कारण हर दूसरे या तीसरे दिन कोई न कोई रिश्वत लेते ही पकडा जाता है। जागरूकता के चलते अब ऐसे केस तेजी से बढते जा रहे है। हाल ही में हरियाणा में राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने की के लिए रिश्वत के साथ भिवानी में तैनात सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) मुकेश कुमार को रंगे हाथ काबू किया है। टीम ने उसके पास से एक लाख रुपये जब्त कर लिए है। आरोपी इस केस के चलते 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका था।
जानिए कैसे किया था सौदा तय’ बता दे कि एएफएसओ मुकेश कुमार ने सुमन पत्नी कृष्ण के नाम राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने की एवज में 1.50 लाख रुपये की मांग की थी। इस काम के बदले में 20 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। जबकि एक लाख रुपये और देने की बात तय हुई थी। शेष 30 हजार रुपये लाइसेंस का काम पूरा होने के बाद देने थे।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क
एसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने ट्रैप लगाया और पीडित को एक लाख रुपये की रिश्वत देकर उसके पास भेज दिया गया। जैसे ही उसने एक लाख रूप्ए लिए तो टीम ने उसे मौके पर दबोच लिचा। टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना एसवी एवं एसीबी हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।