Friday, 6 November 2026

पंचकूला में CM सैनी के साथ चाय पीते दिखे कुलदीप शर्मा, हरियाणा की राजनीति में हलचल

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा की राजनीति में इन दिनों एक मुलाकात काफी चर्चा में है। पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष…


पंचकूला में CM सैनी के साथ चाय पीते दिखे कुलदीप शर्मा, हरियाणा की राजनीति में हलचल
पंचकूला में CM सैनी के साथ चाय पीते दिखे कुलदीप शर्मा, हरियाणा की राजनीति में हलचल
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा की राजनीति में इन दिनों एक मुलाकात काफी चर्चा में है। पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा CM सैनी के साथ चाय पीते और बातचीत करते नजर आए। दोनों नेताओं की इस सहज मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल कुलदीप शर्मा पिछले कुछ समय से कांग्रेस के अंदर अपने बयानों और राजनीतिक रुख को लेकर चर्चा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ उनके मतभेद भी पहले सामने आ चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उनकी चाय पर हुई बातचीत को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है।

कुलदीप शर्मा अपने बेटे चाणक्य पंडित के लिए करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद से उनके राजनीतिक तेवर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके पारिवारिक रिश्ते भी भाजपा से जुड़े हैं। उनके समधी विनोद शर्मा और समधन शक्ति रानी शर्मा भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। वहीं विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा राज्यसभा सांसद हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा कैबिनेट के 7 बड़े फैसले पास 26 नवंबर को विधानसभा का स्पेशल सेशन

सम्मेलन के दौरान एक और तस्वीर चर्चा में रही। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे थे। इसी दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उनका हाल जानने पहुंचे। रामबिलास शर्मा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कुछ देर बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी वहां पहुंच गए। इस दौरान ओम बिरला ने रामबिलास शर्मा का एक हाथ थाम रखा था तो हुड्डा ने दूसरा हाथ पकड़ रखा था।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के निर्देशन में हुए इस सम्मेलन में साल 1966 में हरियाणा बनने के बाद से अब तक के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मकसद पुराने नेताओं के अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था।

ये भी पढ़ें:पोस्टर से गायब थी भूपेंद्र हुड्डा की तस्वीर कार्यक्रम छोड़कर निकले पूर्व सीएम

इस सम्मेलन में इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला नजर नहीं आए। हालांकि उनके बेटे अर्जुन चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp