Sunday, 8 November 2026

रेवाड़ी में पक़ड़ा पटाखों का अवैध जखीरा, जानिए कहां कहां बिक रहे थे

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (BestE News) दीवाली पर प्रतिबंध के बावजूद रेवाड़ी व धारूहेड़ा में धडल्ले से अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण जारी है। रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की…


रेवाड़ी में पक़ड़ा पटाखों का अवैध जखीरा, जानिए कहां कहां बिक रहे थे
रेवाड़ी में पक़ड़ा पटाखों का अवैध जखीरा, जानिए कहां कहां बिक रहे थे
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (BestE News) दीवाली पर प्रतिबंध के बावजूद रेवाड़ी व धारूहेड़ा में धडल्ले से अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण जारी है। रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों पर बडी कार्रवाई की है। रेवाड़ी पुलिस ने शहर के मुक्तिवाड़ा, तकियासराय, गोकलगेट में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा है। इनता ही नहीं पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।

मामला दर्जकर जांच शुरू: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने पटाखे देखते ही कर्मचारी से कहा, अब तो जेल जाना पड़ेगा, हम ग्राहक नहीं सादे कपड़ों में पुलिस हैं। बता दे इस मामलों में शहर थाना और माडल टाउन थाना पुलिस की ओर से अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

रेवाड़ी मंचा हडंकप: पुलिस को सूचना मिली की अवैध रूप से पटाखा बेचा जा रहा है जैसे ही टीम दुकानों पर पहुंची तो दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। बिना अनुमति पटाखों की बिक्री और भंडारण किए जाने के मामलों को गंभीरता लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:दिवाली पर आपका कितना बनता है Bonus, यहां जाने नियम ?

दुकानों पर मामला दर्ज: पुलिस ने भले ही अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पटाखों का अवैध जखीरा बरामद करते तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp