
Haryana News (Best E News) हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में अब लोगों को आने जाने में पहले से ज्यादा सुविधा मिलने वाली है। Haryana Electric Bus गुरुग्राम इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। शहर की सड़कों पर जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड यानी JMCBL की ओर से इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। कुल 55 इलेक्ट्रिक बसें गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित सिटी बस डिपो पहुंच चुकी हैं। इनमें से 40 बसों के रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो गया है और उनके रूट पर ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 25 से ज्यादा रूट तय किए जा चुके हैं। बाकी रूटों को फाइनल करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
खास बात यह है कि इन बसों के रूट को लेकर यात्रियों की जरूरत का भी ध्यान रखा जाएगा। अगर किसी रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है या लोगों की तरफ से कोई मांग आती है तो उसके हिसाब से बदलाव भी किया जा सकेगा। यानी आने वाले समय में शहर के अलग अलग इलाकों तक बस सेवा पहुंचाने की कोशिश होगी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना
Haryana Electric Bus इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी कई इंतजाम किए गए हैं। बसों में हेड काउंट कैमरे लगाए गए हैं जिससे यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा किसी आपात स्थिति में मदद के लिए SOS बटन भी दिया गया है।
चार्जिंग की सुविधा के लिए सेक्टर 10 बस डिपो में खास व्यवस्था की गई है। यहां एक साथ 36 बसों को चार्ज किया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक इन बसों को पूरी तरह चार्ज होने में करीब दो घंटे का समय लगेगा।
ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल
हर बस में 26 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष लिफ्ट भी लगाई गई है। कुल मिलाकर गुरुग्राम इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से शहर के लोगों को आने जाने का एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। अब लोगों को बसों का नियमित संचालन शुरू होने का इंतजार है।