Saturday, 7 November 2026

हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की बल्ले बल्ले UA भत्ता 4000 से बढ़कर हुआ 6000 रुपये

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा में UA भत्ता बढ़ने से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। नायब सिंह सैनी सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों की लंबे समय से…


हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की बल्ले बल्ले UA भत्ता 4000 से बढ़कर हुआ 6000 रुपये
हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की बल्ले बल्ले UA भत्ता 4000 से बढ़कर हुआ 6000 रुपये
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा में UA भत्ता बढ़ने से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। नायब सिंह सैनी सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर फैसला लेते हुए उनके वर्दी और धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिवार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का भी फैसला लिया गया है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। अब कर्मचारियों को हर साल वर्दी के लिए 4000 रुपये की जगह 6000 रुपये मिलेंगे। यानी पहले के मुकाबले 2000 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे। वहीं वर्दी की धुलाई के लिए मिलने वाला भत्ता भी 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है।

इस फैसले की घोषणा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद की। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और लंबे समय से उठाई जा रही मांगों पर चर्चा हुई। बताया गया कि सरकार और यूनियन के बीच कुल 17 मांगों पर सहमति बनी है। इनमें से 12 मांगों को लेकर जरूरी पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना

बैठक में कर्मचारियों के बकाया मानदेय एरियर और अक्टूबर 2023 की हड़ताल के दौरान का रुका हुआ मानदेय जारी करने पर भी सहमति बनी है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा अगर किसी कर्मचारी की ड्यूटी उसके गांव से बाहर लगाई जाती है तो उसे रोजाना 200 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गांवों को साफ रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है और सरकार उनके काम का सम्मान करती है।

ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल

कुल मिलाकर सरकार के इन फैसलों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp