Tuesday, 10 November 2026

Diwali के बाद हरियाणा ये शहर बने गैस चैंबर, अस्पतालों में बिगड़े हालात

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा (Best E News)  Diwali की रात हरियाणा में जमकर हुई आतिशबाजी ने हवा को जहरीला बना दिया। पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद देर रात तक आतिशबाजी होती रही। इसका असर यह…


Diwali के बाद हरियाणा ये शहर बने गैस चैंबर, अस्पतालों में बिगड़े हालात
Diwali के बाद हरियाणा ये शहर बने गैस चैंबर, अस्पतालों में बिगड़े हालात
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News)  Diwali की रात हरियाणा में जमकर हुई आतिशबाजी ने हवा को जहरीला बना दिया। पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद देर रात तक आतिशबाजी होती रही। इसका असर यह हुआ कि रात 11 से 2 बजे के बीच प्रदेश के 23 शहरों में से 15 का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 तक पहुंच गया। हालांकि सुबह हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट आई, लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी खतरनाक बनी हुई है। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

दिवाली से पहले और बाद के प्रदूषण में बड़ा अंतर

दिवाली से पहले जारी प्रदूषण के आंकड़ों की तुलना करें तो आतिशबाजी के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई। त्योहार से पहले किसी भी शहर का AQI 400 तक नहीं पहुंचा था, जबकि दिवाली की रात 15 शहरों में यह 500 तक पहुंच गया। बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। रात बढ़ने के साथ आतिशबाजी भी तेज होती गई और प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया।

Diwali के बाद हरियाणा ये शहर बने गैस चैंबर, अस्पतालों में बिगड़े हालात
Diwali के बाद हरियाणा ये शहर बने गैस चैंबर, अस्पतालों में बिगड़े हालात

प्रतिबंध के बावजूद नहीं थमी आतिशबाजी

पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई। इसका नतीजा यह हुआ कि दिवाली की रात हरियाणा के 15 शहरों की हवा जहरीली हो गई। कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। सुबह हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन प्रदूषण का खतरा बना रहा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

सेहत के लिए बेहद खतरनाक हवा: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 401 से 500 तक का AQI गंभीर श्रेणी में आता है। इस स्तर पर स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। वहीं, पहले से सांस, हृदय या अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। AQI 500 सामान्य मापनी का अधिकतम स्तर है।

वायु प्रदूषण से इन बीमारियों का खतरा

  1. सांस लेने में कठिनाई होती है, छाती में दबाव महसूस होता है और खांसी भी आती है। ऐसा तब होता है जब व्यक्ति की श्वसन नली में रुकावट आने लगती है। यह रुकावट एलर्जी (हवा या प्रदूषण) और कफ से आती है।
  2. स्मॉल सेल लंग कैंसर (SCLC) प्रदूषण और धूम्रपान से होने वाला कैंसर है। इसका पता तब चलता है जब SCLC शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैल चुका होता है।
  3. वायु प्रदूषण से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जहरीली हवा के PM 2.5 के बारीक कण खून में चले जाते हैं। इससे धमनियों में सूजन आ जाती हैं।

अस्पतालों में बिगडे हालात: बैन के बाजवूद आतिशबाजी से हरियााणा के एक दो नही बल्कि 15 शहर गैस के चैंबर बन गए है। यानि यहां पर हवा इतनी जहरीली हो गई कि अस्पतालों में मरीजों की हालत बिगड रही है। आलम यहां तक है कई बच्चों को जहरील हवा से हुई परेशानी से भर्ती करवाना पड़ा। सर्दी का मौसम होने के बावजूद प्रदूषण से परेशान होकर पंखे सारी रात चलाने पड रहे है। लोगो का कहना है रात को आंखों मे इतनी जलन हई कि गेट बंर कर पखें चलाने ही राहत मिल पाई है। अब सवाल यह है सरकार हर साल दावे करती है अवैध पटाखे बेचने वालो की खैर नहीं है। लेकिन हर साल यही होता है। पैसे के बलबूते हर कुछ संभव है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp