
धारूहेड़ा (Best E News) औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत वर्करों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी वर्कर्स को समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके सामने घरेलू खर्च चलाने में दिक्कत आ रही है। सबसे अहम बात यह है कि दीपावली पर्व पर वेतन नहीं मिलने से वे काफी परेशान हैं
बता दे कि धारूहेड़ा में 53 गांव आते है। 300 से ज्यादा आंगनवाडी वकर लगी हुई है। सभी वर्कर को हर माह मानदेय मिल जाता है। लेकिन वेतन बनाने वाले स्टाफ की लापरवाही के चलते पिछले दो माह से वेतन के नही मिला है। पिछले महीने से तो जैसे तैसे काम चला लिया लेकिन दिवाली पर वेतन नही मिलने से वे काफी परेशान है।
जिम्मेदारों की लापरवाही: साफ जाहिर हर कर्मचारी को हर माह समय पर मानदेय मिलना चाहिए वर्कर्स का कहना है कि वे नियमित रूप से अपने कार्यों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द वेतन जारी करवाने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें:बावल कृषि विश्वविद्यालय में तेंदुए की आशंका, पुलिस व वन्य जीव टीम ने संभाला मोर्चा
वेतन बनाने वाली कर्मचारी का तबादला हो गया था। अब नए कर्मचारी ने चार्ज संभाल लिया है। मानदेय जल्द ही उनके खातों में पहुंच जाएगा।
शालू यादव, सीडीपीओ रेवाड़ी अर्बन