Saturday, 7 November 2026

हरियाणा रोडवेज को बड़ी सौगात, 500 नई बसें चलेंगी दिल्ली NCR समेत कई रूटों पर

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Haryana News (Best E News) हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने की मंजूरी दे…


हरियाणा रोडवेज को बड़ी सौगात, 500 नई बसें चलेंगी दिल्ली NCR समेत कई रूटों पर
हरियाणा रोडवेज को बड़ी सौगात, 500 नई बसें चलेंगी दिल्ली NCR समेत कई रूटों पर
Google News Follow us on Google

Haryana News (Best E News) हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इससे आने वाले समय में यात्रियों को बसों की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि नई बसें आने से राज्य के अंदर और दूसरे राज्यों के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इन 500 बसों को खरीदने की मंजूरी दी गई है। सभी बसें डीजल इंजन वाली नॉन एसी होंगी और बीएस छह उत्सर्जन मानकों के हिसाब से तैयार होंगी। इन बसों को खास तौर पर दिल्ली एनसीआर सहित दूसरे बड़े रूटों पर चलाने की योजना है।

सरकार की इस पहल से हरियाणा रोडवेज की सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है। नई बसें आने के बाद इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। इससे यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं पहले से रोडवेज के बेड़े में मौजूद बसों को ग्रामीण इलाकों के रूटों पर लगाया जा सकेगा। इससे गांवों से शहरों तक आने जाने वाले लोगों को सीधा फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना

इस बैठक में केवल बसों की खरीद को ही मंजूरी नहीं मिली बल्कि सरकारी सामान की ढुलाई के लिए 24 नए डीजल ट्रक खरीदने का फैसला भी लिया गया है। इसके साथ ही डीजल एग्जास्ट फ्लूइड की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। इन फैसलों से कई सरकारी विभागों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की संयुक्त बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। खास बात यह रही कि बोलीदाताओं के साथ बातचीत करके करीब 12 करोड़ रुपये की बचत भी की गई।

ये भी पढ़ें:Haryana Air Pollution: पंचगांव का AQI 426, हरियाणा के 5 शहर टॉप-10 में शामिल

हरियाणा सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब रोडवेज कर्मचारी निजीकरण के विरोध में पांच और छह अक्टूबर को हड़ताल की तैयारी कर रहे थे। सरकार के इस कदम को रोडवेज के बेड़े को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp