Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी के गोकलगढ में गोली मारकर क्यों की हत्या, ये वजह आई सामने ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

Murder in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों का कहर नहीं थम रहा है। सरेआम दिनदाहडे बुधवार गांव गोकलगढ़ में बस स्टैंड के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।…


रेवाड़ी के गोकलगढ में गोली मारकर क्यों की हत्या, ये वजह आई सामने ?
रेवाड़ी के गोकलगढ में गोली मारकर क्यों की हत्या, ये वजह आई सामने ?
Google News Follow us on Google

Murder in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों का कहर नहीं थम रहा है। सरेआम दिनदाहडे बुधवार गांव गोकलगढ़ में बस स्टैंड के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे बाइक पर आ थे तथा मौका मिलने पर गोली मारकर बाइक से ही फरार हो गए। मृतक की पहचान गोकलगढ़ निवासी 24 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। हत्या की वजह पुरानी रजिश मानी जा रही हैं

गोली मारने वाला गावं की युवक: जांच में पता चला है कि मनोज पर जिस युवक ने गोली चलाई वह कोई बाहर का नहीं बल्कि गोकलगढ का ही रहने वाला है। बता दे कि मनोज बुधवार दोपहर बाद अपनी बाइक ठीक कराने के लिए गांव के ही बस स्टैंड के पास आया था। उसके यहां आने की भनक लगते ही तीन युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने रंजिश के चलते मनोज के पेट में गोली मार दी।

अस्पताल में तोडा दम: गोली लगने के बाद भी मनोज ने तुरंत अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद उसने गांव के ही अपने एक दोस्त को फोन करके मनिंदर द्वारा गोली मारने की बात कही है। वारदात की सूचना मिलते ही उसका दोस्त मौके पर पहुंचा और गंभीर हालत में मनोज को रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जांच में सामने आया है मनोज ओर मनिंदर की पुरानी र​जिंश है इसी को लेकर मौका पाक उसे मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस की ओर से घटनास्थल के आस पास के कैमरे खंगाले जा रहे है ताकि सही कारणों व हत्यारों का पता लगाए जा सकें।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp