Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद बंद

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  किसानों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। रेवाड़ी नई अनाज मंडी में वीरवार को बाजरे की खरीद नहीं होगी। मार्केट कमेटी ने 5 नवंबर को अवकाश रखा…


रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद बंद
रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद बंद
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  किसानों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। रेवाड़ी नई अनाज मंडी में वीरवार को बाजरे की खरीद नहीं होगी। मार्केट कमेटी ने 5 नवंबर को अवकाश रखा गया है। बता दे कि मंडी में बाजरे की भारी आवक और उठान कार्य के लिए ये निर्णय लिया गया है। सचिव ने कहा कि मंडी में बाजरे की कृषि उपज की खरीद-फरोख्त नहीं होगी और न ही किसानों को गेटपास जारी किए जाएंगे।

नहीं होगी आज बाजरे की खरीद: मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने मंडी के सभी आढ़तियों और किसानों को इसकी सूचना दे दी गई । गांवों में सूचना दी गई है ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो। मंडी में बाजरे की भारी आवक और उठान कार्य जारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक दिन खरीद कार्य बंद रखने का फैसला किया गया है, ताकि मंडी में जमा बाजरे का उठान कराया जा सके।

5 को बंद रहेगी मंडी: बता दे 5 नवंबर को केवल उठान का कार्य किया जाएगा। इस दौरान किसानों से बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की कृषि उपज के लिए गेटपास जारी नहीं होंगे। इसलिए किसान बृहस्पतिवार को बाजरा लेकर नई अनाज मंडी रेवाड़ी में न पहुंचें। किसानों और आढ़तियों से अपील की गई है कि वे मंडी के निर्देशों के अनुसार ही अपनी उपज लेकर आएं, ताकि खरीद और उठान व्यवस्था प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp