
रेवाड़ी (Best E News) दीवाली दीपों पर पर्व लेकर हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 70 हजार लोगों के घर में अंधेरा छाने वाला है। बिजली बिल नहीं भरने के चलते बिजली बोर्ड ने इनके कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। इसी को लेकर इनको नोटिस जारी किया है। दो दिन बाद इनके कनेक्शन काटें जाएंगे। ऐसे में आमजन से अपील की है जिनका मोटा बिल बकाया है ओर नोटिस बिना है वे बिना देरी करे अपने बिल भर दे नहीं दीवाली पर अंधेरे में रहना पड सकता हैं
रेवाड़ी में 70 हजार उपभोक्तओं को भेजा नोटिस: विद्युत निगम के आकड़ों के अनुसार रेवाड़ी में करीब 70 हजार उपभोक्ताओं पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इन बकायादारों में करीब 55 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके कनेक्शन अभी चालू हैं और वह बिजली का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन बिल जमा नहीं करा रहे हैं। उनको नोटिस भेजे गए है अगर इस माह बिल भरा तो दीवाली से एक दिन पहले इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगें।
इनके काटे जा चुके है कनेक्शन: करीब 16 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके कनेक्शन पहले से ही डिस्कनेक्ट किए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना बकाया बिल जमा नहीं कराया है। इनमें घरेलू, कृषि और कमर्शियल तीनों तरह के उपभोक्ता शामिल हैं। निगम की टीमें लगातार फील्ड में जाकर बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रही हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार पिछले एक माह में बकाया बिल जमा नहीं कराने वाले 500 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क
बिलों को लेकर गंभीर नहीं: निगम की टीमें लगातार फील्ड में जाकर बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रही हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार पिछले एक माह में बकाया बिल जमा नहीं कराने वाले 500 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। दीवाली से पहले अगर आपने अपना बकाया बिजली बिल जमा नहीं कराया तो त्योहार पर आपके घर की रोशनी गुल हो सकती है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया हुआ है।
तीसरी बार अल्टीमेटम: निगम की टीमें डिफाल्ट बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने में लगी हुई है। 60 हजार से ज्यादा लोगों को तीसरी बिजली बिल भरने का अल्टीमेंटम दिया गया है। अगर बिल नहीं भरे तो दी
ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क