
रेवाड़ी (Best E News) त्योहारों पर मिलावटी रोकने के लिए एक बार फिर खाद्य सुरक्षा टीम की नींद टूटी है। त्योहर के आते ही आनन फानन में सेंपल लेने शुरू कर दिए है। जब तक सेंपलों को रिजल्ट आएगा तक तक सब कुछ बिक चुका होगा। इसी को लेकर रेवाड़ी में त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए मंगलवार देर शाम डीसी की ओर से गठित टीम ने छापेमारी की। टीम ने कुंड और कुतुबपुर क्षेत्र की 8 दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने दोनों क्षेत्रों से कुल 15 नमूने लिए तथा सेंपलों को पेंक करके जांच के लिए भेजे गए हैं।
त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण जांच अभियान जारी रहेगा। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुतुबपुर क्षेत्र की 2 दुकानों से राजभोग, बेसन लड्डू, पनीर और खोया का एक-एक सैंपल लिया गया। दोनों क्षेत्रों से कुल 15 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। एफएसओ संदीप कुमार ने बताया कि सभी नमूनों को सील कर प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता स्पष्ट होगी। किसी नमूने में मिलावट या मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अधिकारियों ने मिठाई, खोया और पनीर समेत 15 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम में एफएसओ संदीप कुमार, डीओ डॉ. योगेश और नायब तहसीलदार रिंकू यादव शामिल रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट नहीं करने की हिदायत दी। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के फरीदाबाद में पडोसी ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड को गोलियों से भूना