Tuesday, 10 November 2026

रेवाड़ी नगर परिषद ने दीवार पर क्यों लगाया नोटिस ! आप भी हो सावधान ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  नगर परिषद में अवैध कब्जे कम नहीं हो रहे है। इतना ही बनी बार चेतावनी के बावजूद कब्जे जारी है। हाल में रेवाड़ी अवैध कब्जे को लेकर एक…


रेवाड़ी नगर परिषद ने दीवार पर क्यों लगाया नोटिस ! आप भी हो सावधान ?
रेवाड़ी नगर परिषद ने दीवार पर क्यों लगाया नोटिस ! आप भी हो सावधान ?
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  नगर परिषद में अवैध कब्जे कम नहीं हो रहे है। इतना ही बनी बार चेतावनी के बावजूद कब्जे जारी है। हाल में रेवाड़ी अवैध कब्जे को लेकर एक बडी कार्रवाई की है। कब्जे को लेकर रेवाड़ी के सरकुलर रोड पर स्थित खसरा नंबर 242 की करीब 250 वर्गगज जमीन पर फिर विवाद खड़ा हो गया है। बार बार चेतावनी के बाजवूद कब्जा नहीं हटान के चलते रेवाड़ी परिषद ने अनिल भार्गव को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है। एक नोटिस ​दीवार पर भी चिपकाया गया है।

जानिए क्या है विवाद: बता दे कि जमीन पर चारदीवारी का काम शुरू होने के बाद एमई नरेश कुमार दो बार इसे रुकवा चुके हैं। नगर परिषद का दावा है कि यह जमीन कॉमन परपज की है और राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार उसकी मलकियत है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति रजिस्ट्री के आधार पर मालिकाना हक जता रहा है। वर्ष 1892-93 के रिकॉर्ड में यह जमीन नगर परिषद की मलकियत के रूप में दर्ज है। सचिव अनिल कुमार ने एमई, जेई और पटवारी से जमीन की मलकियत पर रिपोर्ट मांगी है।

पुराना मामला सुनने का कोई तैयार नहीं: नगर परिषद ने 3 नवंबर को यह नोटिस जारी किया था। इसमें बताया गया है कि चर्च हाउस सर्कुलर रोड के पास कॉमन परपज भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा है। काम नहीं रोकने के चलते अब दोबारा से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 151 के तहत दिया गया है। इसमें सात दिन के अंदर निर्माण और अतिक्रमण हटाने के निर्देश हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

दिया नोटिस: नगर परिषद की ओर से हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 151 के तहत नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सात दिन के अंदर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। -अनिल कुमार, सचिव, नगर परिषद रेवाड़ी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp