Tuesday, 10 November 2026

Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट! चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना

Written by: Harsh Chauhan

Published:

Weather Update (Best E News) नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में अभी तक कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। दिन में तेज धूप निकल…


Weather Update मौसम विभाग का अलर्ट! चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना
Weather Update मौसम विभाग का अलर्ट! चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना
Google News Follow us on Google

Weather Update (Best E News) नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में अभी तक कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। दिन में तेज धूप निकल रही है और दोपहर के समय लोगों को गर्मी जैसा महसूस हो रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड जरूर महसूस होने लगी है। अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम बदलने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह के मुताबिक 9 और 10 नवंबर को पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसकी वजह एक नया पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। इसके सक्रिय होने से कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

इस बार नवंबर की शुरुआत में भी रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। मौसम विभाग के पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान आमतौर पर 10 से 12 डिग्री तक पहुंच जाता था। लेकिन इस बार कई जगह रात का तापमान अभी भी 16 से 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यही वजह है कि लोगों को अभी तक पहले जैसी ठंड महसूस नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में जहरीली हवा का कहर! रातोंरात AQI पहुंचा 500

Weather Update हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

उधर हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे और मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात दर्ज किया गया है। इसके चलते मनाली लेह हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा वालों के लिए मौसम का बड़ा अपडेट 10 नवंबर तक कितना गिरेगा तापमान

लेह प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बर्फबारी के कारण ऊपसी से सरचू तक सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। इस मार्ग की देखरेख सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ करता है। फिलहाल पहाड़ी इलाकों में मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सफर से पहले सड़क की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

Harsh Chauhan
About the Author Harsh Chauhan

मै हर्ष चौहान Best E News में रेवाड़ी, धारूहेड़ा व एनसीआर और हरियाणा की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी खबरों​ लिखता हूं। मै पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। मेरा मकसद पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp