
हरियाणा (Best E News) हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद, गुरुग्राम और रेवाड़ी यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक चार महीनों में तीनों यूनिटों ने कुल 45 मुकदमे दर्ज कर 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। साथ ही स्कूल-कॉलेजों और आमजन के बीच नशे के खिलाफ 31 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के निर्देशन तथा डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। तीनों यूनिटों में दर्ज 45 मामलों में 11 कमर्शियल, 32 इंटरमीडिएट और 2 स्मॉल क्वांटिटी के मामले शामिल हैं।
रेवाड़ी यूनिट ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार: रेवाड़ी यूनिट ने इस अवधि में 8 मुकदमे दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 कमर्शियल और 6 इंटरमीडिएट क्वांटिटी के मामले शामिल हैं। यूनिट ने 38.14 ग्राम हेरोइन, 3,600 ट्रामाडोल कैप्सूल और 8 बोतल कोडीन सिरप बरामद किए। इसके अलावा 7 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क
गुरुग्राम यूनिट की सबसे ज्यादा कार्रवाई: बता देकि गुरुग्राम यूनिट ने चार महीनों में 19 मुकदमे दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 7 कमर्शियल, 11 इंटरमीडिएट और एक स्मॉल क्वांटिटी का मामला शामिल है। टीम ने 163.71 ग्राम एमडीएमए, 43.26 ग्राम कोकीन, 40.39 ग्राम हेरोइन, 6.92 किलोग्राम गांजा और 24 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। यूनिट की ओर से 19 जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
फरीदाबाद यूनिट ने पकड़ी सबसे ज्यादा हेरोइन: फरीदाबाद यूनिट ने 18 मुकदमे दर्ज कर कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 कमर्शियल, 15 इंटरमीडिएट और एक स्मॉल क्वांटिटी का मामला है। टीम ने 205.278 ग्राम हेरोइन, 6.96 किलोग्राम गांजा, 6.194 किलोग्राम पोस्त चूरा, 8.90 ग्राम कोकीन, 6,480 नशीली कैप्सूल व टैबलेट, 386 नशीले इंजेक्शन और 24 कोडीन सिरप बरामद किए। इस दौरान 5 जागरूकता कार्यक्रम किए गए।
ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क
तीनों यूनिटों की संयुक्त बरामदगी: चार महीनों में तीनों यूनिटों ने कुल 283.808 ग्राम हेरोइन, 163.71 ग्राम एमडीएमए, 52.16 ग्राम कोकीन, 13.88 किलोग्राम गांजा, 6.194 किलोग्राम पोस्त चूरा, 10,104 नशीली कैप्सूल व टैबलेट, 386 नशीले इंजेक्शन और 32 बोतल कोडीन सिरप बरामद किए।
डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी और बरामदगी तक सीमित नहीं है। ब्यूरो का मुख्य उद्देश्य नशे के स्रोत और सप्लाई चेन तक पहुंचना है। खासकर कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और पुनर्वास भी इस अभियान का अहम हिस्सा हैं।
ब्यूरो ने आमजन से नशे की बिक्री और तस्करी से जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है। इसके लिए एचएसएनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 और मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
ये भी पढ़ें:Diwali Murder News : सिधरावली के दीपक की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर कार में मिला शव ?