
रेवाड़ी (Best E News): जिले के गांव पिथनवास की ढाणी निवासी 55 वर्षीय सतपाल पुत्र दल्लीप सिंह 27 अक्टूबर 2026 से लापता हैं। परिजनों और पुलिस की ओर से उनकी तलाश की जा रही है। कुछ लोगो ने बताया कि उनको 27 अक्टूबर को कसोला चौक पर एक दुकान पर शाम को चाय पी है लेकिन वहां से वह घर नहीं पहुंचा।

पुलिस ने सतपाल डवाना में डाक्टर की दुकान की हुई है। वह शाम को दुकान बदं करके कसोला चौक पर एक चाय की दुकान आए तथा वहां चाय पी थीै वहां से वह घर के लिए निकले थे लेकिन कोई सुराग नही गला। परिजनों ने बताया, सतपाल अपने साथ काले रंग का बैग रखते हैं। उनके माथे के दाहिनी तरफ रसौली का निशान है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क
पुलिस ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को सतपाल के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं तो तुरंत संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने के लिए थाना कसौला प्रबंधक के मोबाइल नंबर 7056666127, गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज के नंबर 7056666146 और जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र के नंबर 7015871186 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क