
Cyber Crime: रेवाड़ी में साइबर क्राइम नहीं थम रहा है। शातिर बदमाशें ने एक कंपनी कर्मचारी के मोबाइल को हैक करके 1 लाख 44 हजार 813 रुपये निकाल लिए। पीडित ने बताया कि उसके मोबाइल पर मिस काल आई थी जब उसके चैक को तो उसका खाता ही साफ हो गया है। तेजी से बढ रहे साइबर ठगी के बचाव के लिए सावधानी व जागरूकता जरूरी है। यहां जानिए टिप्स
फोन हैक कर निकाली राशि: पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर की रात 10 बजे वह खाना खाने के बाद वह सो गया। सुबह करीब 4 बजे अलार्म बजने पर उसकी नींद खुली तो मोबाइल पर 5-6 अनजान नंबरों से मिस्ड कॉल आई हुई थीं। वह फोन में आई कॉल चेक कर रहा था, इसी दौरान बैंक के कस्टमर केयर से कॉल आई। बैंक की ओर से बताया गया कि उसके खाते से कुछ ट्रांजेक्शन हुई हैं। इसके बाद उसने खाते की जांच की तो चार बार में कुल 1,44,813 रुपये निकाले जाने का पता चला।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगा नया 4 लेन रिंग रोड, 7 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क
इस दौरान उनका मोबाइल हैक हो गया था और उसे इसकी जानकारी भी नहीं हुई। मोबाइल में आई कॉल और खाते से हुई ट्रांजेक्शन की सूचना मिलने के बाद उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। उसने तुरंत 1930 पर शिकायत की। पीड़ित ने शिकायत में खाते से हुई चारों ट्रांजेक्शन का विवरण भी दिया है।
जानिए कहां कहां पेमेंट हुई ट्रांसफर: बता दे कि पहली ट्रांजेक्शन 15,164 रुपये की मेक माय ट्रिप के नाम पर हुई। दूसरी बार मेक माय ट्रिप इंडिया फ्लाइट के नाम से 16,334 रुपये और तीसरी बार इसी नाम से 18,542 रुपये निकाले गए।अलीबाबा नाम के खाते में 94,773 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। इस तरह खाते से कुल 1,44,813 रुपये निकल गए।
ये भी पढ़ें:हरियाणा से पंजाब जाना होगा आसान! 123 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क
साइबर ठगी से बचाव के टिप्स
- • OTP या पिन साझा न करें: बैंक अधिकारी, पुलिस या कोई भी कंपनी कभी भी फोन पर OTP, UPI पिन, ATM कार्ड पिन, CVV या बैंकिंग पासवर्ड नहीं मांगती।
- • मजबूत पासवर्ड और 2FA का प्रयोग करें: अपने सभी अकाउंट्स के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड (अक्षर, अंक और विशेष चिन्ह मिलाकर) रखें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू रखें।
- • अंजाने लिंक पर क्लिक न करें: किसी अज्ञात नंबर से आए ईमेल या SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि इससे आपकी निजी जानकारी या पासवर्ड चोरी हो सकते हैं।
- • कस्टमर केयर नंबर खुद सर्च करें: गूगल या सोशल मीडिया से किसी बैंक या कंपनी का कस्टमर केयर नंबर खोजने के बजाय हमेशा उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नंबर लें।
- • दबाव या डर में न आएं: यदि कोई कॉलर यह कहे कि “तुरंत पैसे भेजो नहीं तो बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा” या “डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है”, तो घबराएं नहीं और तुरंत फोन काट दें।
- • ऐप्स की अनुमति (Permissions) जांचें: अपने फोन में कोई भी अनजान ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी परमिशन जरूर देखें। ठग अक्सर फर्जी ऐप या रिमोट एक्सेस ऐप (जैसे Anydesk, TeamViewer) डाउनलोड करने को कहते हैं, ऐसा कभी न करें।